गांव-गांव कैंप लगाकर जनता को दी जाए बैंक योजनाओं की जानकारी: जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह

  • डीएलआरसी और डीसीसी बैठक में विधायक ने उठाई आवाज, जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश

ग्रेटर नोएडा।
सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में 11 जून 2025 को आयोजित डीएलआरसी व डीसीसी की बैठक में बैंकिंग योजनाओं और आमजन को उनसे जोड़ने के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक (District Coordinators) सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी शामिल हुए।

बैठक में विधायक धीरेन्द्र सिंह ने ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सुविधाओं और सरकार की योजनाओं से जुड़े जमीनी हालात पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,
“ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी अधिकतर लोगों को सरकार द्वारा संचालित बैंक योजनाओं की जानकारी नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि गांव-गांव कैंप लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जाए, ताकि वे उनका लाभ उठा सकें।”

विधायक ने आधार कार्ड बनवाने में हो रही समस्याएं और सरकारी ऋण योजनाओं में पारदर्शिता की कमी पर भी नाराज़गी जताई। उन्होंने बैंक और विभागीय अधिकारियों से स्पष्ट रूप से कहा कि ग्रामीण जनता को योजनाओं का लाभ समय पर और बिना भेदभाव मिले, यही प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने भी उपस्थित अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से योजनाओं का लाभ देने और मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वी.एन. शुक्ला, आरबीआई के एजीएम जसप्रीत एस कटारिया, नाबार्ड की एजीएम/डीडी अलका, एलडीएम राजेश सिंह कटारिया, एलडीएम कार्यालय नोएडा से केनरा बैंक की मुख्य प्रबंधक इंदु जयसवाल, केनरा बैंक आरओ नोएडा के मंडल प्रबंधक राजाराम गौतम, एएलडीएम अरुण शर्मा सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य फोकस ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की सुलभता, योजनाओं की जानकारी का प्रचार, और ऋण वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर रहा।
विधायक की यह पहल ग्रामीण समाज को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

यह भी देखे:-

बस ने इंजीनियरिंग के छात्र को मारी टक्कर, मौत 
विजय रथ यात्रा: अखिलेश यादव बोले- भाजपा को नहीं हटाया तो किसानों की तरह संविधान भी कुचला जाएगा
विश्व उपयोगिता समिट 2025: ऊर्जा क्षेत्र के नवाचारों से रूबरू हुए I T S इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र
भारतीय फ्रेंड्स क्लब ने प्रथम स्थापना वर्ष का किया भव्य समापन, सेवा और एकता का दिया सशक्त संदेश
RWA BETA 1 ने धूमधाम से मनाया होली का पर्व
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड, विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों, निर्माण कार्यों व ...
ग्रेटर नोएडा में 12 अगस्त को तिरंगा महोत्सव: मेला, म्यूजिकल कंसर्ट और रैलियों से गूंजेगा जनपद
डीजे एक्सपो को पहले दिन मिला दशकों का शानदार रिस्पांस, 27 अगस्त तक चलेगा "इंडियन डीजे एक्सपो
स्केटिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने जीते मेडल
भारत विश्व गुरू बनने की राह पर अग्रसर, शारदा विवि में बोले केंद्रीय राज्य पर्यावरण मंत्री अश्विनी चौ...
कल का पंचांग, 16 नबम्बर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में इण्टरनेशनल मार्केटिंग समिट 2026 का आयोजन
स्काईलाइन कॉलेज में होगा 8 नवंबर से मैनेजमेंट और तकनीकी फेस्ट 2019 का आगाज
सामूहिक विवाह: श्री बालाजी मानव सेवा समिति निर्धन कन्याओं का कराएगी विवाह, कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन जा...
ग्रेनो में अब और ऊंचे मॉल व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बन सकेंगे
जीबीयू संकाय सदस्य एवं पीएचडी शोधार्थी ने ग्रेटर नोएडा स्थित आईटीसी स्नैक निर्माण इकाई का औद्योगिक भ...