संविधान सम्मान सम्मेलन पहुँचा जेवर के गोपालगढ़, कांग्रेस ने किया जनजागरण का आह्वान

जेवर/ग्रेटर नोएडा।
भारतीय संविधान की मूल भावना, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाया जा रहा संविधान सम्मान सम्मेलन जनजागरण अभियान बुधवार को जेवर विधानसभा क्षेत्र के गांव गोपालगढ़ पहुँचा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा, “आज जब देश में संविधान के मूल सिद्धांतों को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं, तब इस तरह के अभियान बेहद जरूरी हैं। कांग्रेस पार्टी हर गांव-हर गली में जाकर यह संदेश दे रही है कि संविधान हमारा आत्मगौरव है और इसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। गोपालगढ़ की जनता का उत्साह यह साबित करता है कि संविधान की ताकत आज भी जनमानस में जीवित है।”

जिला महासचिव मुकेश शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम महज़ एक राजनीतिक गतिविधि नहीं, बल्कि चेतना का आह्वान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए हर गाँव और गली में जागरूकता फैला रहे हैं।

जिला सचिव सूबेदार सतपाल फौजी ने भावुक होते हुए कहा, “मैंने देश की सीमाओं पर संविधान की रक्षा की है, अब भीतर से इसकी रक्षा का वक्त है। यह अभियान संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ जनजागरण की शुरुआत है।”

कार्यक्रम के संयोजक व जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर के सचिव डॉ. रघुराज शर्मा ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा तभी संभव है जब आम नागरिक इसके लिए आगे आएं। उन्होंने जनभागीदारी की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस हर वर्ग और हर गांव के साथ है।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में
डॉ. रघुराज शर्मा, सतपाल फौजी, सतीश शर्मा, नरेश शर्मा, रमेश बघेल, मुकेश शर्मा, कल्पना सिंह, देवेश चौधरी, रमेश बाल्मीकि, सुबोध भट्ट, मोहित भाटी, धीरा सिंह, सचिन जीनवाल, आनंद कुमार शर्मा, सचिन भाटी, गौरव वशिष्ठ, सोरन लाल, मोहम्मद तकी, चौधरी विजयपाल, वीरेंद्र, रमेश चंद, हसन मोहम्मद, कल्लू खां, नौरंग सिंह, मनोहर लाल, किशन, शिवकुमार, हरेंद्र सिंह, मनोज, विपिन, देवेंद्र, शान मोहम्मद, सुखदेव, शेखावत राव, राजू राव, शाहिद, मुस्सखां, ध्रुव, मोहम्मद सलीम खां आदि शामिल रहे।

अभियान आने वाले दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी पहुंचेगा और लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का संदेश लेकर गांव-गांव, द्वार-द्वार पहुंचेगा।

यह भी देखे:-

"GNIT कॉलेज ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों का शारदा हॉस्पिटल दौरा, वास्तविक क्लीनिकल अनुभव से समृद्ध ह...
पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती पर राजनीति तेज, गैर भाजपा शासित राज्य निशाने पर आए
माकपा नेत्री सुभाषनी अली ने किसान सभा के धरने को किया संबोधित समर्थन का किया ऐलान
मिक्स लैण्ड यूज योजना में 1000 करोड़ का निवेश, 4500 रोजगार के अवसर
8 साल बेमिसाल अभियान के तहत लाभार्थी मेला, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह बोले – प्रदेश में सुशासन का रा...
गौरक्षा समिति ने ग्रेटर नोएडा में किया संगठन का विस्तार
जेमटेक के लॉ के विद्यार्थियों ने बंदियों को दी कानूनी जानकारी
क्रिसमस और तुलसी पूजन दिवस: 25 दिसंबर को श्रद्धा और समृद्धि की विशेष पूजा, बता रहे हैं पंडित सागर
गौतमबुद्धनगर पुलिस तबादला : आठ कोतवाल इधर से उधर किये गए
Weather Updates: यूपी समेत देश के इन हिस्सों में होगी जमकर बारिश
फील्ड में सफलता के लिए ईमानदारी और अनुशासन बहुत जरूरी है--- सुबोध सांगले, मुंबई डब्बावाला
एसएसपी /डीआइजी लव कुमार को दी गई विदाई
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने 2024 में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रमुख उपलब्धियों को...
नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव, सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत,
तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 106 शिकायतें  हुई दर्ज, मौके पर 10  शिकायतों का हुआ निस्तारण   
स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय को मिला ISDC इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड