भाजपा का बजट चर्चा कार्यक्रम, अश्वनी त्यागी : केंद्र व यूपी सरकार का बजट जनकल्याणकारी

ग्रेटर नोएडा: आज ग्रेटर नोएडा में भाजपा द्वारा बजट पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया . आईआईएमटी कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी त्यागी थे . इस दौरान उन्होंने ग्रेटर नोएडा में पार्टी की जिला इकाई के साथ प्रदेश सरकार के बजट पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह बजट की खासियत को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार का बजट विकास को गति देने वाला है। सभी वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है।

इससे पहले संवादाता सम्मलेन में उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार विकास का एजेंडा लेकर आगे बढ़ रही है। सड़क, पानी, मेट्रो, एक्सप्रेस वे से लेकर ढांचागत विकास पर जोर दिया गया है। इसके लिए भरपूर धनराशि आवंटित की गई है। प्रदेश सरकार को फोकस रोजगार बढ़ाने के लिए औद्योगिक निवेश बढ़ाने पर है। लखनऊ में होने वाले निवेश सम्मेलन से प्रदेश में तीन लाख करोड़ से अधिक का निवेश आने की उम्मीद है। इसमें लाखों रोजगार का सृजन होगा। शिक्षा में सुधार के लिए बजट में भरपूर धनराशि के साथ एनसीईआरटी पाठयक्रम को लागू करने का फैसला दूरगामी है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की परेशानी को हल करने के लिए प्रदेश में दो शुगर मिल शुरू हुई है। कुछ और मिल शुरू होने से किसानों को राहत मिलेगी। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था में तेजी से सुधार हुआ है। व्यापारी से लेकर महिलाओं में सुरक्षित होने का अहसास बढ़ा है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए भी प्रदेश सरकार ने कदम उठाए हैं। इससे योजनाओं को लाभ पात्रों को पहुंच रहा है।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में और जिला इकाई द्वारा अश्वनी त्यागी का स्वागत किया गया . कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीचंद शर्मा, हरिश्चंद्र भाटी, जिला अध्यक्ष विजय सिंह भाटी, दादरी चेयरमैन गीता पंडित, सुभाष भाटी जिला प्रभारी डॉ. रविंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया.

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री सेवानंद शर्मा, धर्मेंद्र भाटी, मनोज जैन, अमित त्यागी ,जिला उपाध्यक्ष मुकेश नागर, चंद्रवीर नागर, नीरज शर्मा , रवि जिंदल, आनंद भाटी, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, राजा रावल, इंदर नागर , देवा भाटी, मंडल अध्यक्ष सतीश गुलिया , दिनेश भाटी, महेश शर्मा, संदीप शर्मा, सतवीर भाटी, संतराम भाटी, अरुण प्रधान, गुरुदेव भाटी, विजय रावल, अशोक रावल, संजय भाटी, अतर सिंह, श्याम रावत, बीना शुक्ला, अनु पंडित, अनु कटारिया, अजय निगम, जयवीर सिंह, सांसद प्रतिनिधि सतपाल तालान, सुरेश नागर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मुख्य रूप से बजट चर्चा कार्यक्रम में उपस्थित रहे.

यह भी देखे:-

जयंती पर याद किए गए पंडित जनेश्वर मित्र
द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर शानदार जीत पर बांटी मिठाइयां
एबीवीपी ने डूसू चुनाव 2017 के लिये अपना पैनल घोषित किया
भाजपा द्वारा वक़्फ़ सुधार जन जागरण अभियान की शुरुआत, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी ने दी महत्वप...
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा का भव्य स्वागत, सेक्टर ईटा में उमड़ा जनसैलाब
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में में जी जान से जुट जाएं सपा कार्यकर्ता : अतुल प्रधान
नरेंद्र भाटी एडवोकेट बने बसपा दादरी विधानसभा प्रभारी
जिन्ना पर गरमाई सियासत : अखिलेश के बयान पर बवाल, योगी बोले- पटेल की तुलना जिन्ना से करना तालिबानी मा...
श्याम सिंह भाटी बने सपा के जिला महासचिव
सांसद और विधायक ने कराया गुर्जर समाज का अपमान : श्याम सिंह भाटी
भारतीय किसान यूनियन अंबावता की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 में संप...
फडणवीस का दावा: भाजपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी, गठबंधन की ताकत होगी निर्णायक!
सुपरटेक के पीड़ित फ़्लैट बायर्स को न्याय दो , दोषी अधिकारीयों को कड़ी सजा मिले : आम आदमी पार्टी ने सौंप...
आपातकाल दिवस पर भाजपा की गोष्ठी: लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोगों को किया जागरूक
नगर पंचायत के सभासद ने सैकड़ो लोगो के साथ बसपा प्रत्याशी के भाई का फूल मालाओं से किया स्वागत
शोक सभा का आयोजन नेताजी को दी श्रद्धांजलि