गौड़ इंटरनेशनल स्कूल में हुआ राष्ट्रीय स्काउट/गाइड शिविर: देशभर के बच्चों ने सीखे जीवन उपयोगी कौशल, दिखाई सांस्कृतिक एकता

गौतमबुद्धनगर, 07 जून 2025:
भारत स्काउट एंड गाइड, राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के निर्देशन में गौड़ इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय स्तर का स्काउट/गाइड स्किल प्रतियोगिता शिविर बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित हुआ। इस शिविर में देशभर से आए स्काउट्स और गाइड्स ने जीवन में काम आने वाले कई जरूरी कौशलों का अभ्यास किया।

शिविर का शुभारंभ पूर्व IAS डॉ. प्रभात कुमार, गौर ग्रुप की निदेशक मंजू गौर, प्रधानाचार्या रचना बब्बर और राष्ट्रीय सहायक निदेशक शिवांगी सक्सेना ने दीप जलाकर और स्काउट ध्वज फहराकर किया।

प्रतिभागियों ने टेंट बनाना, आपातकालीन पुल तैयार करना, बिना बर्तनों के खाना पकाना, प्राथमिक उपचार, नक्शा पढ़ना जैसी गतिविधियों के ज़रिए आत्मनिर्भरता, सहयोग, नेतृत्व और समस्या सुलझाने की क्षमता सीखी।

शिविर का सबसे आकर्षक हिस्सा रही सांस्कृतिक संध्या, जिसमें बच्चों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता को रंग-बिरंगे प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया।

शिविर की सफलता में विभिन्न स्कूलों और संगठनों के प्रशिक्षकों और अधिकारियों का अहम योगदान रहा। समापन समारोह में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गौड़ इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित यह शिविर बच्चों के व्यक्तित्व विकास और जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।

यह भी देखे:-

ग्रेनो की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में देरी पर सीईओ ने लगाई फटकार
यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की आवासीय योजना का ड्रा  कल 16 दिसंबर को,Grenonews  YouT...
UP ELECTION 2022:राकेश टिकैत ने नो वोट फॉर बीजेपी का दिया संदेश
महबूबा मुफ्ती का भड़काऊ बयान: मुसलमान होने की वजह से आर्यन को किया जा रहा है परेशान
सूरजपुर में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग टूटने से बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर
ग्रेनो के प्रमुख गोलचक्करों पर फाउंटेशन लगाने की तैयारी, 40 हजार करोड़ के निवेश के लिए हुए एमओयू
ग्रेनो के की 2 डान्सिंग मोम व 11 डान्सर नेपाल में दिखाएँगे दम
हिमालया बेबीकेयर प्रतिष्ठित सोनपुर मेला 2025 में लाया परिवारों के लिए एआई आधारित अनूठा अनुभव
एशिया का सबसे बड़ा फार्मा एक्सपो CPhi & P-Mec India 2022 का आगाज़
जानिए क्यों, फ़्लेट बायर्स लोकसभा चुनाव में दबाएंगे नोटा
UNCCD कॉप-14: ग्रेटर नोएडा में आयोजित 12 दिवसीय कार्यक्रम में 196 देशों के 3 हजार अंतरराष्ट्रीय प्र...
जेवर एयरपोर्ट लोकार्पण की तैयारियां तेज, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
मारीपत रेलवे स्टेशन के निकट फाटक 2 दिन के लिए रहेगा बंद
जब तक वैक्सीन नही तब तक कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए मास्क व सैनिटाइजर ही वैक्सीन है : धीरेन्द्र...
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह ध्वजारोहण किया, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मान...
रामलाल वृद्ध आश्रम में श्रीमद् भागवत कथा का तृतीय दिवस: दिव्य लीलाओं से भावविभोर हुए श्रद्धालु