दर्दनाक : बेलगाम डम्पर ने छात्रों को रौंदा, एक की मौत

ग्रेटर नोएडा : बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला के पास जी टी रोड पर अज्ञात वाहन ने ऑटो के इंतजार में खडे छात्रो को टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौत हो गयी जब कि दो घायल हो गये। छात्र 10 वी का अन्तिम पेपर देने के लिए सेंटरपर जानो को खडे थे। गुस्साये ग्रामीणो ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की गांव को लेकर रोड पर जाम लगा दिया। एसडीएम के आश्वासन पर 5 घंटे बाद जाम खुला।

ग्रेटर नोएडा के कचेडा गांव निवासी मदन कुमार जो मजदूरी करता हैं। इनका बेटा अनुज कुमार गांव के ही कॉलेज में 10 वी में पढता था। इस कॉलेज का 10 वी की परीक्षा का सेंटर रोजाजलालपुर स्थित जनता इंटर कॉलेज में था। आज10 वीं का अन्तिम पेपर साइंस का था। जिसको देने के लिए गांव से आपने दोस्तो के साथ पैदल जा रहा था। जब ये जी टी रोड पर पहुचा तो रोजाजलालपुर जाने के लिए छपरौला 6ः30 बजे ऑटो के इंतजार में खड़े हुए थे। तभी गाजियाबाद की तरफ से आ रहे अज्ञात ट्रक ने तीन छात्रो को चपेट में लिया। जिसमें अनुज कुमार की मौत हो गयी और प्रिंस सहित दो घायल हो गये। घायलो का प्राथमिक उपचार कराकर राहगिर के वाहन से परीक्षा केंद्र पर पहुचा दिया।

छात्र की मौत की सूचना पडते ही गुस्साये ग्रामीणो ने शव को जीटी रोड से नही उठने दिया और जाम लगा दिया। जाम लगने के बाद पुलिस व प्रशासन के अधिकारी ग्रामीणो को समझाने के प्रयास में लग गये। मौके पर पहुचे एसडीएम अमित कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी तृतीय अनित कुमार और विधायक तेजपाल सिहं नागर ने आश्वासन दिया कि प्रशासन की तरफ उचित मुआवजे दिलाने का प्रयास व आरोपी चालक के गिरफ्तारी कर ली जायेगी .

क्षेत्राधिकारी तृतीय अनित कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी देखे:-

मुंह में भगवान का नाम और काम राक्षसों वाले, महिला के साथ दुष्कर्म करने क आरोप में कथा वाचक गिरफ्तार
मोबाइल टावर से चोरी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, कीमती उपकरण बरामद
चचेरे भाई के साथ नोएडा घूमने आई  युवती  को परिजनों ने ग्रेनो में पकड़ा, युवक को उतारा मौत के घाट , यु...
रॉ का फर्जी अफसर गिरफ्तार
नोएडा साइबर क्राइम पुलिस ने 55 लाख की ठगी करने वाले शातिर आरोपी को दबोचा
अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
शौक के लिए छात्र ने शोरूम से मोबाईल झपटमारी की , गिरफ्तार 
हत्या में वांटेड आरोपी को कासना पुलिस ने किया गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर : जिला प्रशासन ने गुंडों पर लगाया गैंग्स्टर
YEIDA में Sabs Exports International Pvt. Ltd. का बड़ा विस्तार, ₹60 करोड़ से अधिक निवेश
नोएडा पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हरियाणा और यूपी की शराब बरामद
जेवर हिंसा में पहली गिरफ्तारी
सीएम से शिकायत के बाद एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, कुख्यात रणदीप भाटी गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार, सीधे-...
पुलिस में भर्ती नहीं हो सका, तो रुतबा दिखाने और युवतियों से दोस्ती करने के लिए बन गया फर्जी पुलिस वा...
एसटीएफ के हत्थे चढ़े क्रेडिट कार्ड के फ्राडिए
फायरिंग कर भाग रहे दो को ग्रामीणों ने दबोचा, लूट या विवाद ? जांच में जुटी पुलिस