विश्व पर्यावरण दिवस और जन्मदिन पर सीएम योगी ने किया पौधरोपण, बेल का पौधा लगाकर दिया हरियाली का संदेश

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प, वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में मनाया विशेष दिवस

लखनऊ, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस-2025 के साथ-साथ अपने जन्मदिन के अवसर को खास बनाते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह अपने सरकारी आवास पर बेल (बिल्व) का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पर्यावरणीय पहल से मुख्यमंत्री ने हर नागरिक को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने की प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। इस मौके पर वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और राज्यमंत्री केपी मलिक ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया।

इस मौके पर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह, प्रमुख सचिव (वन एवं पर्यावरण) अनिल कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक व विभागाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वेमुरी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (प्रचार-प्रसार) पीपी सिंह और लखनऊ की मुख्य वन संरक्षक रेनू सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर लिखा—
“माता भूमिः पुत्रोऽहं पृथिव्याः।
विश्व पर्यावरण दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! आइए, इस पुनीत अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्पित हों।”

मुख्यमंत्री की यह पहल उनके जन्मदिवस को और भी अर्थपूर्ण बनाती है, जिसमें उन्होंने निजी खुशी को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए हरियाली बढ़ाने का प्रेरक संदेश दिया।

यह भी देखे:-

अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की ली जान, हथौड़े से सिर कुचलकर की हत्या
फायर डिपार्टमेंट का हाई-टेक स्टॉल बना आकर्षण, रोबोट से लेकर स्मार्ट कैमरे तक ने खींचा ध्यान
14 दिसंबर को गौतमबुद्ध नगर में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
यमुना एक्सप्रेस वे से बांके बिहारी मंदिर का सफर सिर्फ सात मिनट में होगा तय
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक हुई आयोजित, जानिए क्या हुए निर्णय 
ग्रेनो के वेंडिंग जोन में 109 पथ विक्रेताओं  को 9 फरवरी को मिलेगा ठिकाना
साइबर अपराधों से बचाव के लिए 30 दिवसीय जागरूकता अभियान शुरू
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े मोबाईल चोर, 15 मोबाईल चोर बरामद
दनकौर: सेकंड इंटर स्कूल ओपन कबड्डी चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा
कल का पंचांग 14 नवंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ग्रेनो में हर माह सुनाई देगी 'कलरव' व 'प्रतिध्वनि' की गूंज
लॉयड बिजनेस स्कूल में अठारहवें पीजीडीएम दीक्षारंभ कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ, युवा नेतृत्व को मिल रहा...
यमुना प्राधिकरण स्थापना दिवस पर लाएगा 2000 आवासीय भूखंडों की योजना
कड़कती ठंड में सेवा की मिसाल: मकर संक्रांति पर EMCT ने श्रमिकों को बांटी गरम चाय
समाज में जहर घोलने वालो को करारा तमाचा, हिन्दू-मुस्लिम समुदाय ने मिलकर बचाई गाय की जान , पढ़े पूरी ...
ग्रेटर नोएडा: पुरुष खो-खो टीम के चयन के लिए ट्रायल आज, मुरादाबाद चैंपियनशिप में खेलने का मौका