इंस्टाग्राम पर कमेंट को लेकर बढ़ा विवाद: थार गाड़ी से कुचलने वाले दो भाई गिरफ्तार

नोएडा, 4 जून 2025। सेक्टर-53 नोएडा में इंस्टाग्राम पर की गई टिप्पणी के चलते दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि थार गाड़ी से कुचलने की कोशिश की गई। वायरल वीडियो सामने आने के बाद थाना सेक्टर-24 पुलिस ने दो सगे भाइयों अमन अवाना और आकाश अवाना को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना के संबंध में वादी सौरभ यादव की शिकायत पर मु0अ0सं0 243/2025 धारा 110/351 (2)/352 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे वायरल वीडियो के आधार पर धारा 109 बीएनएस के तहत भी बढ़ाया गया।

पूछताछ में हुआ खुलासा—
गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि इंस्टाग्राम पर कमेंट को लेकर सौरभ और सुमित से कहासुनी हुई थी। उसी दिन दोनों को अपने ऑफिस के पास बुलाया, जहां विवाद बढ़ गया और उन्होंने मारपीट की। वायरल वीडियो में देखा गया कि झगड़े के दौरान थार गाड़ी से पीड़ित पक्ष को कुचलने की कोशिश की गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान—

1. अमन अवाना पुत्र सुधीर अवाना, उम्र 29 वर्ष, निवासी सेक्टर-23, नोएडा

2. आकाश अवाना पुत्र सुधीर अवाना, उम्र 25 वर्ष, निवासी सेक्टर-23, नोएडा

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पंजीकृत अभियोग—
मु0अ0सं0 243/2025, धारा 109/110/351 (2)/352 बीएनएस, थाना सेक्टर-24, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।

यह घटना एक बार फिर बताती है कि सोशल मीडिया पर शुरू हुआ मामूली विवाद भी कैसे गंभीर आपराधिक घटना में बदल सकता है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में तोड़ी गई बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा
पिस्टल की बट मारकर बदमाशों ने की लाखों की लूट
नकदी व लैपटॉप लूट कांड का खुलासा, तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
कलेक्ट्रेट गेट के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव
ई रिक्शा चालक से मारपीट करने की आरोपी महिला गिरफ्तार , वीडियो हुआ था वायरल
कुत्ते ने महिला डॉक्टर के मुंह पर काटा, हालत गंभीर
लिफ्ट दे कर बच्चे से किया रेप तो छात्रा से प्रयास , आरोपी हुए गिरफ्तार
बार में पी जमकर दारू, पैसे मांगने पर एनकाउंटर की धमकी, खुद को बताया पुलिस कमिश्नर
बुजुर्ग का लहूलुहान हालत में शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
दनकौर पुलिस ने हरियाणा शराब में यूपी का लेबल बदलकर बेचने वाले गैंग का किया पर्दाफाश
एक करोड़ की हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, कॉलेज में छात्रों सप्लाई करता था ड्रग्स
प्रधान का शव संदिग्ध परिस्थिति में पेड़ से लटका मिला
नशे के सौदागर सुरक्षा गार्ड , नॉलेज पार्क में छात्रों को करा रहे थे नशा, गिरफ्तार
नवनियुक्त एसएसपी ने थानों का किया औचक निरिक्षण , मची खलबली
नॉलेज पार्क थाना पुलिस की तत्परता से पकड़ा गया ऑटो चोर
गोदाम से दो लाख रुपए कीमत का लोहा चोरी