सिग्मा-1 बस स्टैंड के पास बीटा-2 पुलिस की बड़ी कामयाबी, अवैध शस्त्र के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा।
थाना बीटा-2 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर एक शातिर वाहन चोर को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुरेन्द्र उर्फ पहलवान पुत्र सुक्कन निवासी लडना, थाना खानपुर, बुलंदशहर (वर्तमान पता – नट मढैया, थाना बीटा-2, गौतमबुद्धनगर) के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने सुरेन्द्र को दिनांक 4 जून 2025 को सिग्मा-1 बस स्टैंड सर्विस रोड के पास से पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा व एक कारतूस (.315 बोर) बरामद हुआ।
अपराध करने का तरीका:
अभियुक्त एक आदतन अपराधी है जो दोपहिया वाहन चोरी में लिप्त है। पकड़े जाने के डर से वह हमेशा अवैध हथियार अपने पास रखता है। वह इससे पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
सुरेन्द्र उर्फ पहलवान के खिलाफ बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर जिले के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में कुल 7 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दहेज उत्पीड़न, चोरी, डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े अपराध शामिल हैं। उसका सबसे हालिया मुकदमा थाना बीटा-2 में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ है (मु.अ.सं. 254/2025, धारा 3/25)।
बरामदगी:
01 देशी तमंचा (.315 बोर)
01 कारतूस
बीटा-2 थाना पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
