नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आपातकालीन चिकित्सा सहायता को लेकर जीआईएमएस में हुई अहम बैठक, जिला अस्पतालों से समन्वय पर रहा जोर

ग्रेटर नोएडा।
तेजी से विकसित हो रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) केवल एक अंतरराष्ट्रीय विमानन केंद्र नहीं, बल्कि आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी चिकित्सा सहायता प्रदान करने की दृष्टि से भी एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए दिनांक 3 जून 2025 को गवर्नमेंट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (GIMS), ग्रेटर नोएडा में एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में गौतमबुद्धनगर जिले के प्रमुख अस्पतालों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। चर्चा का मुख्य एजेंडा एयरपोर्ट पर किसी भी संभावित आपदा (जैसे विमान दुर्घटना या जनहानि की घटनाएं) की स्थिति में आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्रदान करने हेतु अस्पतालों की तत्परता, संसाधनों की उपलब्धता, आपसी समन्वय, और संवाद प्रणाली को सुदृढ़ करना रहा।

बैठक का शुभारंभ GIMS के निदेशक ब्रिगेडियर (डॉ.) राकेश कुमार गुप्ता ने किया। उन्होंने जीआईएमएस में बैठक आयोजित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन में अस्पतालों की संयुक्त भागीदारी से ही प्रभावी राहत और बचाव संभव है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर से हेड क्राइसिस मैनेजमेंट श्री अजय चौहान ने एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे और रणनीतिक महत्त्व पर एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आपदा की स्थिति में स्थानीय अस्पतालों की तत्काल चिकित्सा सहायता अत्यंत आवश्यक होगी।

गौतमबुद्धनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने आश्वासन दिया कि जिला स्वास्थ्य विभाग एयरपोर्ट के लिए हर आवश्यक स्थिति में पूर्ण सहयोग और आपातकालीन चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराएगा।

बैठक में जिन अस्पतालों को आमंत्रित किया गया उनमें प्रमुख हैं –
कैलाश हॉस्पिटल, जेवर; सीएचसी, जेवर; एनआईआईएमएस, ग्रेटर नोएडा; फोर्टिस हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा; यथार्थ हॉस्पिटल, परी चौक; महानंदन हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा; सीएचसी डाढा कसना; और शारदा हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा।

यह महत्वपूर्ण पहल नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए एक सशक्त और उत्तरदायी आपातकालीन चिकित्सा ढांचे की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। साथ ही, यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य तैयारी को और भी मजबूत बनाएगा।

यह भी देखे:-

सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 10 वर्ष: नोएडा में भव्य विकास उत्सव मेला का शुभारंभ
चुनाव के मद्देनजर कमिश्नर व आईजी ने किया दौरा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 10 से 16 जनवरी तक राष्ट्रीय "निडार" ड्रोन नवाचार कार्यक्रम, ड्रोन तकनीक...
ग्रेनो सिटिज़न्स को मिलेगा ORGANIC FOODS, BJP VICE PRESIDENT श्याम जाजू ने किया "जीवामृत" स्टोर का ...
किसान एकता संघ द्वारा किसान जागरूकता अभियान के तहत फूलपुर दादरी में की संगठन ने बैठक
सूरजपुर प्राचीन ऐतिहासिक बाराही मेला-2022: रागनी कलाकारों ने मचाई धूम 
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में फ्रेशर्स पार्टी "रू-बा-रू 2025" का भव्य आयोजन
यमुनाएक्सप्रेस वे: यात्रियों से भरी बस पलटी, यात्री घायल
महिला शक्ति उत्थान मंडल की पहल: ग्रेटर नोएडा में पेड़ कटाई और छंटाई को लेकर एसीईओ से की मुलाकात
सड़क हादसे में होटल कर्मी की मौत
दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में जीती बाजी
कलश यात्रा निकालकर श्रीमद् भागवत कथा का किया शुभारंभ
तिगड़ी रोटरी से चार मूर्ति चौक तक की सर्विस रोड होगी दुरुस्त
सनातन धर्म महासभा ने महामंडलेश्वर आचार्य अशोकनन्द जी महाराज का किया भव्य स्वागत
व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ने की ग्रेटर नोएडा में बैठक
हर्ष उल्लास के साथ ग्रेटर नोएडा में गणेशोत्सव की शुरुआत