हरिद्वार में युवक की गंगा में कूदकर मौत, दोस्तों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, गिरफ्तार

दोनों आरोपी बिसरख पुलिस के हत्थे चढ़े, कार भी बरामद

ग्रेटर नोएडा। हरिद्वार की पवित्र धरती पर दोस्ती के नाम पर ऐसा धोखा हुआ कि एक युवक ने गंगा नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। आरोप है मृतक प्रियान्शु को उसके दो दोस्तों ने घुमाने के बहाने घर से हरिद्वार ले जाकर पहले मारपीट की और फिर उसे इस कदर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया कि वह आत्महत्या करने को मजबूर हो गया।

पुलिस ने जारी प्रेस नोट के जरिए बताया है कि घटना 30 मई की है। मृतक प्रियान्शु को उसके दोनों दोस्त दीपक यादव और उमेश बहला-फुसलाकर हरिद्वार ले गए। रास्ते में तीनों ने शराब पी और उसी दौरान आपसी बातचीत में प्रियान्शु ने एक चौंकाने वाला खुलासा कर दिया। दीपक यादव को व्हाट्सएप पर लंबे समय से एक अनजान नंबर से एक लड़की बनकर पैसे मांगने वाला शख्स परेशान कर रहा था। बातचीत में प्रियान्शु ने कबूल किया कि वही उस नंबर से उसे ब्लैकमेल कर रहा था।

बस यही बात जानकर दीपक और उमेश आगबबूला हो गए। दोनों ने प्रियान्शु के साथ बेरहमी से मारपीट की और बार-बार उसे आत्महत्या के लिए उकसाने लगे। मानसिक रूप से टूट चुके प्रियान्शु ने हरिद्वार पहुंचकर गंगा नदी के घाट से छलांग लगा दी। उसकी मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों की तहरीर पर थाना बिसरख पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 0393/2025 धारा 115(2), 108 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया।

पुलिस टीम ने 3 जून को लोकेशन ट्रैकिंग और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से दोनों आरोपियों को चार मूर्ति गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (UP 16 CB 7940) भी बरामद हुई है।

पूछताछ में कबूला जुर्म
थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि वे केवल घुमाने के बहाने प्रियान्शु को लेकर गए थे लेकिन मोबाइल पर चल रही ब्लैकमेलिंग की बात सामने आने पर उन्होंने प्रियान्शु के साथ मारपीट की थी। इस अपमान और दबाव के चलते प्रियान्शु ने खुदकुशी जैसा बड़ा कदम उठा लिया।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा के ईशान मिश्रा ने तबला वादन में मचाई धूम, संभागीय शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता में रहे प...
जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई हिस्सों में आतंकी वारदात में शामिल रहा है पाक आतंकी अशरफ
किसान एकता संघ की हुई यमुना प्राधिकरण में मासिक बैठक
कल का पंचांग, 25 फरवरी 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
श्री बालाजी मानव सेवा समिति द्वारा आयोजित तीज महोत्सव में उमड़ा मातृ शक्ति का रंगारंग उत्साह
देखें VIDEO, नोएडा पुलिस एनकाउंटर में दो डकैत घायल
गरीब बच्चों की शिक्षा हेतु मिशन युवा शक्ति ने की पहल
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े आईपीएल के सट्टेबाज़
नववर्ष से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का सख्त अभियान, रेस्टोरेंटों पर छापेमारी, दो नमूने जांच को भेजे
गौतमबुद्धनगर में उद्योग बंधु समिति की बैठक, डीएम ने समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया निर्देश
निपुण कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर का उदघाटन, जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क दिया जाएगा कंप्यूटर का प्रशिक्ष...
तेज रफ्तार सैंट्रो कार ने मचाया कहर, ठेली से टक्कर के बाद गर्म तेल से झुलसा मासूम, हालत गंभीर
यमुना एक्सप्रेस वे पर कार दुर्घटनाग्रस्त , एक ही परिवार के छह लोग घायल
होली के दिन ग्रेटर नोएडा में तीन बार होगी जलापूर्ति, टैंकर मंगवाने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने जारी क...
यमुना एक्सप्रेस वे पर ओवरलोड वाहनों पर लगेगी लगाम
शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ और नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर