उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक गौतमबुद्ध नगर में सम्पन्न
- राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल बोले: संगठन की मजबूती के बिना संभव नहीं राजनीतिक पुनर्जागरण
ग्रेटर नोएडा, 3 जून 2025।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अहमदाबाद अधिवेशन में पारित संकल्पों के अनुरूप उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक आज जिला और शहर कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर की ओर से बिसरख स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल ने की।
प्रदीप नरवाल ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की लंबे समय से कमजोरी का प्रमुख कारण संगठनात्मक ढीलापन और जातीय ध्रुवीकरण रहा है। उन्होंने कहा,
“पुराने कार्यकर्ता सक्रिय नहीं हो पा रहे हैं और नए जोश से भरे युवा साथियों को उचित अवसर नहीं मिल पा रहे। संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य है कि हर वर्ग—चाहे वह महिला हो, अल्पसंख्यक या किसी जाति-बिरादरी से हो—उन्हें संगठन में स्थान देकर कांग्रेस को मजबूत किया जाए।”
वैचारिक जमीन मौजूद, आवश्यकता है उचित नेतृत्व की: विदित चौधरी
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव और हिमाचल प्रदेश प्रभारी विदित चौधरी ने कहा कि उनकी राजनीतिक जड़ें उत्तर प्रदेश में हैं और यहां कांग्रेस की वैचारिक ज़मीन अब भी जीवित है। उन्होंने कहा कि यदि सही व्यक्ति को सही भूमिका दी जाए और उसे प्रेरित किया जाए, तो कांग्रेस एक बार फिर प्रदेश में मज़बूती से खड़ी हो सकती है।
किसान, मजदूर और युवा ठगा महसूस कर रहे: दीपक भाटी चोटीवाला
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कहा कि पिछले 35 वर्षों में कांग्रेस को छोड़कर हर दल का जनप्रतिनिधि यहां चुना गया, लेकिन किसान, नौजवान और कामगार तबका अब भी खुद को ठगा हुआ महसूस करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है जो इन वर्गों को ताकत दे सकती है।
जमीनी संघर्ष की जरूरत: मुकेश यादव
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनपद, ब्लॉक और शहर स्तर पर मजबूत संगठन तैयार करें और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करें।
बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे उपस्थित
समीक्षा बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश प्रभारी रूबी खान, अजय चौधरी, लियाकत चौधरी, जिला समन्वयक जोगेश नेहरा, पुरुषोत्तम नागर, सुभाष गांधी, नरेश भाटी, दुष्यंत नागर, धर्म सिंह बाल्मीकि, राधा रानी, धर्मेंद्र भाटी, नीरज लोहिया, निशा शर्मा, रिज़वान चौधरी, कल्पना सिंह, डॉ. रघुराज शर्मा, वसील अहमद, देवेश चौधरी, कपिल भाटी, आर. के. प्रथम, सुबोध भट्ट, तनवीर अहमद, अरविंद रेक्सवाल, अशोक पंडित, यतेन्द्र शर्मा, महाराज सिंह नागर, सूबेदार सतपाल फौजी, रणवीर सिंह, गजराज सिंह, लोकेश भाटी, अरुण भाटी, मोहम्मद तकि सहित 100 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस समीक्षा बैठक ने जिले में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की है। बैठक में लिए गए सुझावों को प्रदेश नेतृत्व तक पहुंचाकर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
