अन्ना सत्याग्रह जन जागरूक साइकिल यात्रा : लखनऊ पहुचंकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा

ग्रेटर नोएडा : करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा अन्ना सत्याग्रह जन जागरूक साइकिल यात्रा बीते 11 फरवरी को गौतम बुद्ध नगर की दादरी अन्ना जी की जनसभा से शुरू होकर बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, शिकोहाबाद, इटावा, औरैया और कानपुर होते हुए आज लखनऊ पहुंची. साइकिल यात्रा के द्वारा लोकायुक्त, किसानों की समस्या, चुनाव सुधार मुद्दे पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन लखनऊ के गांधी पार्क धरना स्थल पर सिटी मजिस्ट्रेट गौरव रंजन श्रीवास्तव को सौंपा गया .

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति हो किसानों की समस्याओं के लिए सशक्त कानून बने जिससे किसान अपना खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकें किसानों की खेती पैदावारी पर खर्च पर आधारित 50% बढ़ाकर सही दाम मिले, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट पर अमल हो खेती पर निर्भर 60 साल उम्र के किसानों को पेंशन मिले आधुनिक यंत्र की खेती सामान पर जीएसटी न लगाया जाए.

वर्तमान स्थिति में चुनाव प्रक्रिया में सुधार होना जरूरी है जैसे कि बैलेट पेपर पर चुनाव चिन्ह की जरूरत नहीं है इसलिए चुनाव चिन्ह हटाकर उम्मीदवार की रंगीन फोटो ही चुनाव चिन्ह के रूप में देना चाहिए वोटों की गिनती टोटलाइजर मशीन से करनी चाहिए नोटा के बटन को राइट टू रिजेक्ट का अधिकार देना चाहिए अगर चुनाव प्रक्रिया में यह सुधार किए गए तो सही तरीके से लोकतंत्र मजबूत होगा अन्ना सत्याग्रह जन जागरूक साइकिल यात्रा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के लोगों को अन्ना आंदोलन के प्रति जागरुक किया गया उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकायुक्त किसानों की समस्या और चुनाव सुधार के लिए सख्त कानून बनाने की बनवाने की कृपया करें.

अन्ना सत्याग्रह जन जागरण साइकिल यात्रा में कृष्ण पाल यादव, रोहित लोर, आलोक नागर, अजय प्रताप सिंह, आशुतोष शर्मा, अविनाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे.

यह भी देखे:-

उत्तर प्रदेश के विकास को गति देगा आम बजट, इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर किसानों-महिलाओं तक फोकस
विधान सभा में जेवर विधायक ने गौतमबुद्ध नगर के किसानों का पक्ष रखा
एसटीएफ उत्तर प्रदेश की बड़ी कार्रवाई, 7 साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश में एंबुलेंस सेवा बनी जीवन रक्षक – 8 वर्षों में 13 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिली मदद
SP-BSP गठबंधन: मायावती बोलीं-'गुरू-चेला की नींद उड़ जाएगी
प्रदेश की समृद्ध परंपरा, हुनर और उत्पादों को वैश्विक मंच प्रदान करेगा यूपीआईटीएस 2025: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी
एकेटीयू में सिविल और आर्किटेक्चर के छात्रों के लिए "सेंटर ऑफ एक्सीलेंस" स्थापित होगा, रोजगार के नए अ...
लखनऊ  में आयोजित होगा कायस्थ स्वाभिमान सम्मेलन,  राजनीतिक हिस्सेदारी पर होगी चर्चा
एसडीआरवी सीनियर सेकेंडरी कान्वेंट स्कूल दनकौर में टीचर्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
महाकुंभ में हुए हादसे में 30 श्रद्धालुओं की मौत, 90 घायल
स्वच्छ महाकुम्भ का संदेश देने के लिए निकाली गई स्वच्छता रथ यात्रा
क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर किसान एकता संघ करेगा जल्दी ही एक बड़ा आन्दोलन
यूपी सरकार की बड़ी पहल: मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को किया गया मजबूत
सबसे अधिक राजस्व मामले निस्तारित कर लखनऊ अव्वल, जनपदीय न्यायालयों में जौनपुर ने फिर मारी बाजी
होली पर हर रूट के यात्रियों को घर पहुंचाएंगी परिवहन निगम की बसें