जिला प्रशासन के द्वारा 5 और गुंडों पर लगाया गया गैंगस्टर

ग्रेटर नोएडा : जनपद में अपराध नियंत्रण करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा निरंतर रूप से व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इसी श्रंखला में जनपद के 5 और गुंडों पर गेंगस्टर लगाया गया है।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर सोनू उर्फ शैलेन्द्र पुत्र लल्लू सिंह निवासी ग्राम पवनगला थाना भुतहा जिला बरेली हाल पता योगेश भाटी का मकान कस्बा व थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्धनगर, विकास उर्फ मुन्ना पुत्र पहलाद निवासी ग्राम जहांगीर थाना देशरी जिला वैशाली बिहार हाल पता फिरेराम भाटी का मकान ग्राम तिलपता थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्धनगर, राजू पुत्र श्यामलाल  निवासी ग्राम पसौली थाना औरगांबाद जिला बुलन्दशहर, मनीष पुत्र मुलचन्द जाटव निवासी नया शिव मन्दिर जाटव मौहल्ला चिपयाना थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर, अनुज पुत्र मुलचन्द निवासी नासिरपुर फाटक के पास थाना सिहानी गेट गाजियाबाद, नया शिव मन्दिर जाटव मौहल्ला चिपयाना थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है। 

जिलाधिकारी ने इस संबंध में बताया कि जनपद में अपराधियों के विरूद्ध निरंतर रूप से कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। अतः भविष्य में यह कार्रवाई प्रस्तावित रहेगी और जो आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं उन पर गुंडा एक्ट एवम गैंगस्टर तथा जिला बदर करने की कार्रवाई करने के साथ-साथ अन्य सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी देखे:-

नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण सस्पेंड, पांच आईपीएस अधिकारी का ट्रांसफर, वैभव कृष्ण के विडियो की ...
यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हज़ार का ईनामी, भाजपा नेता की हत्या का है आरोपी
ग्रेटर नोएडा : सपा नेता को गोली मारी, घायल
कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार
दुजाना गैंग के बदमाश ने मांगी रंगदारी, योगी की पुलिस ने मुठभेड़ में किया ढेर
लिफ्ट देकर लूट करने वाले दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
ग्रेटर नोएडा : एटीएम काटकर लाखों रुपये उड़ा ले गए बदमाश
कोर्ट में तारीख पर आई हार्ट अटैक से व्यक्ति की मौत
सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या , जांच में जुटी पुलिस
कलेक्शन एजेंट से लाखों की लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार
चोरी की मोटरसाईकिल के साथ वाहन चोर गिरफ्तार
वॉल्वो बस से बिहार ले जाई जा रही थी अवैध शराब की खेप, पुलिस ने पकड़ा
बिना अनुमति के चल रहा था मेला, मुकदमा दर्ज
लग्जरी गाड़ियों को उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश , देश के कोने-कोने बेच चुके हैं चोरी की सैकड़ों गाड़िया...
अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाही, शराब की भट्टी पकडी, 500 लीटर से ज्यादा अवैध शराब बरामद, 2120...
पारिवारिक विवाद में साले ने जीजा को मारी गोली