स्वामी कर्मवीर के सानिध्य में योग शिविर के चौथे दिन शवासन और योगनिद्रा कराया गया

ग्रेटर नोएडा, 30 मई 2025: डेल्टा-1 सेक्टर स्थित मॉडर्न स्कूल में चल रहे निःशुल्क विशाल योग शिविर का चौथा दिन आज भी भक्तिमय और उमंग से भरपूर रहा। महर्षि पतंजलि इंटरनेशनल योग विद्यापीठ के संस्थापक स्वामी कर्मवीर जी महाराज के सान्निध्य में शिविर में उपस्थित लोगों को शवासन और योगनिद्रा का अभ्यास कराया गया, जिससे सभी ने मानसिक शांति का अनुभव किया।

स्वामी कर्मवीर  महाराज ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि योग-प्राणायाम से शरीर स्वस्थ रहता है, लेकिन मन और आत्मा की शांति के लिए ध्यान, ओम्-जप और अध्यात्म की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा, “ग्रेटर नोएडा के लोग स्वास्थ्य के प्रति सजग हैं, पर संयमित जीवनशैली के साथ योग-ध्यान को भी अपनाना जरूरी है।”

शिविर के संचालनकर्ता विजेंद्र आर्य ने बताया कि प्रत्येक दिन की शुरुआत कुलदीप विद्यार्थी के मधुर भजनों से होती है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों की इस निरंतर उपस्थिति से आयोजन समिति बहुत खुश है।

आयोजन समिति के सदस्य वीरेश भाटी ने बताया कि यह शिविर 31 मई और 1 जून को भी प्रातः 5 से 7 बजे तक चलेगा। समापन समारोह 1 जून को विशेष यज्ञ के साथ होगा, जिसमें औषधीय समिधा की आहुति देकर वातावरण का शुद्धिकरण किया जाएगा।

योग शिविर में सभी आयु वर्ग के लोग, विशेषकर नारीशक्ति की भी अच्छी भागीदारी रही, जिससे कार्यक्रम में और ऊर्जा आई। आयोजकों ने सभी से अपील की है कि वे इस योग-आध्यात्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर अपने स्वास्थ्य और मन की शांति सुनिश्चित करें।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध नगर: हिन्दू युवा वाहिनी ने दीप प्रज्वलित कर मनाई प. दीनदयाल जयंती
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में ओरल हेल्थ ड्राइव का आयोजन
लीज प्लान शीघ्र जारी करें , अतिक्रमण है तो तत्काल हटाएं : सीईओ , जनसुनवाई में शिकायतों का किया निस...
शारदा विश्वविद्यालय में दांतों की नसों को संरक्षित रखने पर कार्यशाला का आयोजन
बीटा-2 पुलिस का बड़ा एक्शन: गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंगलीडर समेत 2 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
निकाय चुनाव : बिना इजाजत किया जा रहा था प्रचार , पुलिस ने कराया बंद
ग्रेनो प्राधिकरण ने चलाया वॉक टू डस्टबिन अभियान
इंडिया जीआई फेयर, खिलौना इंडिया टॉयज एंड गेम्स फेयर का आगाज  
किसानों का विरोध प्रदर्शन; यूपी के दो रेलवे स्टेशनों पर चार ट्रेनें हुई रद, रेलवे ट्रैक किया जाम
सड़क हादसे में अफ़्रीकी मूल के छात्र की मौत
अलग -अलग सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत
ग्रेटर पुलिस ने 10 फुट गहरे गड्ढे में गिरे बैल को निकाला, जनता से मिली तारीफ
सीएम योगी आदित्यनाथ के आने से पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट
COVID 19 India News: पिछले 24 घंटे में सामने आए 26 हजार से ज्यादा मामले, 383 लोगों की मौत
मुंबई में पकड़ी गई 125 करोड़ की हेरोइन, एक बिजनेसमैन गिरफ्तार
एच्छर में चल रही 7 दिवसीय श्री राम कथा का समापन,कल प्रात: 12 बजे से चलेगा भंडारा