नशे का विरोध करना युवक को पड़ा महंगा

ग्रेटर नोएडा : रविवार को दादरी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई . मृतक का शव कटहैडा मोड़ के पास झाड़ियों में पड़ा मिला है . और तो और मृतक के शारीर पर धारदार हथियार के निशान भी मिले हैं . इधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है . परिजनों ने दादरी कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है . अरिजनों का कहना है उनका बेटा नई आबादी मोहल्ले में नशे के कारोबार का विरोध कर रहा था . जिसकी कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी है . पुलिस मामले की जांच कर रही है .

जानकारी के मुताबिक नई आबादी का इब्राहीम दोपहर अपनी पत्नी और बच्चों को जीटी रोड पर बस पर चढ़ाकर घर लौट रहा था. वो घर तो नहीं पंहुचा, कटहैडा मोड़ के बाद नीलकंठ कॉलोनी पास झाड़ियों में उसकी लाश जरुर मिली . हमलावरों ने उसके सेने में गोली दागी थी . पीड़ित परिजनों का कहना है इब्राहीम नई आबादी मोहल्ले के युवकों को चरस और गांजा सप्लाई करने का विरोध कर रहा था . इस चक्कर में नशे के कारोबारियों ने उसके साथ मारपीट कर मुंह बंद रखने के लिए कहा था . जिसका उल्टा असर इब्राहीम पर पड़ा. परिजनों की माने इब्राहीम ने नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकने की ठान ली थी . इसी क्रम में उसने जल्द ही पुलिस से नशे के कारोबार की शिकायत करने की बात की . परिजनों का आरोप है जिसके बाद आरोप है मोहल्ले के मुस्तकीम नाम के शख्स ने घर पहुंचकर इब्राहीम को जान से मारने की धमकी दी थी .

परिजनों ने मोहल्ले के मुस्तकीम के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराया है . आरोप है मुस्तकीम पहले से इब्रहिम की हत्या करने के लिए घत लगाकर बैठा था . आरोप है की मुस्तकीम ने अपने साथियों के साथ मिलकर इब्राहिम को गोली मार दी और धारदार हथियार से भी हमला किया . शोर सुनकर जब मौके पर भीड़ इकठ्ठा होने लगी तो आरोपी असलाह लहराते हुए मौके से भाग निकले . इधर परिजनों ने मोहल्ले वालों की मदद से इब्राहिम को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जाँच मे जुट गई .

यह भी देखे:-

विवाद में बीएसएफ जवान को मारी गोली, घायल
फर्जी फाइनेंसर बनकर युवक से 5.25 लाख की साइबर ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार
नशे में धुत सिपाही ने दूकानदार पर की फायरिंग, गिरफ्तार
ऑडी कार की डिग्गी पर बैठा युवक नीचे गिरा, मौत
ग्रेटर नोएडा : 58 गुण्डे जिला बदर, डीएम ने मांगी जनता से फीडबैक
नोएडा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और गांजा बरामद
लापता बुजुर्ग का रेलवे ट्रैक पर मिला शव
लोन और बीमा पॉलिसी रिन्यूअल के नाम पर करोड़ों की ठगी, सेक्टर-2 में अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 गिर...
मोबाइल फोन के टावरों से कीमती उपकरण का चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के 6 बदमाश गिरफ्तार
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े मोबाईल चोर, 15 मोबाईल चोर बरामद
नर्सरी की छात्रा के साथ बस चालक-परिचालक ने की हैवानियत, पढ़ें पूरी खबर
साइबर अपराधियों ने डेबिट कार्ड चोरी करके खाते से निकाली रकम
अवैध हथियार के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, इकोटेक प्रथम पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सुंदर भाटी गैंग के दो सदस्य योगेश उर्फ कारतूस और कपिल एनकाउंटर में घायल
दर्दनाक: लिफ्ट में फंस कर युवक की मौत
दादरी पुलिस ने किया अवैध मिट्टी खनन के आरोप में तीन को गिरफ्तार