फर्जी तरीके से प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराने आए व्यक्ति को प्राधिकरण ने पकड़ा, पुलिस ने भेजा जेल

ग्रेटर नोएडा, 29 मई।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के संपत्ति विभाग की सतर्कता से एक बड़ा फर्जीवाड़ा होने से बच गया। सेक्टर पी-3 में स्थित भूखंड संख्या डी-138, जो मूल रूप से पी.पी. सिंह के नाम आवंटित है, को फर्जी तरीके से ट्रांसफर कराने के प्रयास में एक व्यक्ति बुधवार को प्राधिकरण कार्यालय पहुंचा। संदेह होने पर प्राधिकरण स्टाफ ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, उक्त भूखंड के ट्रांसफर के लिए आवेदन किया गया था। प्रक्रिया के तहत फिजिकल वेरीफिकेशन के लिए जब व्यक्ति संपत्ति विभाग में पहुंचा, तो विभाग की प्रबंधक को उसके व्यवहार और दस्तावेजों में गड़बड़ी का संदेह हुआ। आधार कार्ड का ब्योरा, फोटो और जन्मतिथि मूल फाइल से मेल नहीं खा रहे थे। मामले की पड़ताल के दौरान फर्जीवाड़े की आशंका प्रबल हुई।

मौके पर ग्रेटर नोएडा एम्पलाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना भी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। प्राधिकरण के प्रबंधक राजेश सिंह की ओर से दी गई तहरीर पर सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। प्रारंभिक जांच में आरोपी की पहचान महिपाल पुत्र चंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है।

प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्रॉपर्टी के लेनदेन में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार ने संपत्ति विभाग समेत सभी संबंधित इकाइयों को फिजिकल वेरीफिकेशन की प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

यह कार्रवाई संपत्ति विभाग की सतर्कता का प्रमाण है और भविष्य में ऐसे मामलों में कड़ी निगरानी की तैयारी का संकेत भी देती है।

यह भी देखे:-

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बिल्डरों के खिलाफ दर्ज हुआ 13 FIR
श्रीराम मित्र मण्डल नोएडा ने किया भूमि पूजन, 29 सितंबर से श्रीराम लीला महोत्सव का होगा शुभारंभ
एसएसपी लव कुमार समेत गौतमबुद्ध नगर के इन पुलिसकर्मियों को डीजीपी प्रशंसा चिन्ह देकर करेंगे सम्मानित
कैंसर पीड़ितों के इलाज के नाम पर करोड़ों की ठगी का खेल, नोएडा पुलिस ने किया पर्दाफाश
साइकिल चला रहे दल को ट्रक ने मारी टक्कर, आधा दर्जन घायल
 लूटपाट करने वाले 8  शातिर बदमाश गिरफ्तार
CM Yogi Visits Bijnore: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे मेडिकल कालेज का शिलान्यास
LIVE: पीएम नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन, कई मुद्दों पर कर सकते हैं बात
कैश लूट का प्रयास , एटीएम पर तैनात गार्ड को मारी गोली
किसान एकता मंच के पदाधिकारी पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर राकेश टिकैत का किया समर्थन
सामाजिक न्याय के योद्धा, चौधरी केसरी सिंह गुर्जर का निधन
शातिर चेन स्नैचर पुलिस एनकाउंटर में घायल , मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को लूटता था बदमाश
'सेवइन एप' : रुचि के क्षेत्र में बढ़ने से मिलेगी सफलता, इससे क्या होगा फायदा
छत से गिरी मासूम बच्ची, मौत
जेवर पुलिस ने चाय पत्ती से भरे कंटेनर की चोरी का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर में स्टांप व पंजीकरण विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न: महानिरीक्षक समीर वर्मा ने दिए सख्त...