विशाल योग शिविर में दूसरे दिन गूंजे स्वास्थ्य मंत्र, स्वामी कर्मवीर महाराज ने सिखाई मृदु कपालभाति की महत्ता

ग्रेटर नोएडा, 28 मई 2025। डेल्टा सेक्टर स्थित मॉडर्न स्कूल में चल रहे निःशुल्क विशाल योग शिविर का आज दूसरा दिन था। महर्षि पतंजलि इंटरनेशनल योग विद्यापीठ के संस्थापक योगऋषि स्वामी कर्मवीर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित इस शिविर में भारी संख्या में शहर व क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर 1 जून 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 5 से 7 बजे तक आयोजित होगा।

आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता सतेंद्र नागर आर्यबन्धु ने बताया कि आज के सत्र की शुरुआत सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक कुलदीप विद्यार्थी के मधुर भजनों से हुई। इसके बाद स्वामी कर्मवीर महाराज ने करीब दो घंटे योग और प्राणायाम सिखाते हुए प्रतिभागियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने “मृदु कपालभाति” पर विशेष जोर देते हुए बताया कि यह क्रिया डायबिटीज, पेट संबंधी विकारों और लिवर के लिए रामबाण सिद्ध होती है।

स्वामी कर्मवीर महाराज ने समझाया कि अनियमित खानपान, फास्टफूड की आदतें और अस्त-व्यस्त दिनचर्या के चलते आज सबसे ज्यादा पेट संबंधी समस्याएँ बढ़ रही हैं। मृदु कपालभाति करते समय ध्यान देना चाहिए कि गति धीमी हो, एक मिनट में 20–30 बार सांसों को आवाज के साथ बाहर छोड़ें। पेट को अंदर खींचते हुए सांस बाहर निकालने की प्रक्रिया से पैंक्रियाज सक्रिय होती है, लिवर और आंतें मजबूत होती हैं, फेफड़ों को भी लाभ मिलता है। यह क्रिया 2–5 मिनट तक करने से मधुमेह, लिवर और पेट के रोगों में सुधार आता है, साथ ही वजन संतुलित करने में मदद मिलती है।

कार्यक्रम के आयोजक और संचालक बिजेंद्र आर्य ने बताया कि आयोजन समिति ने शिविर की सुंदर व्यवस्था की है और शहरवासियों की भारी भागीदारी से पूरी टीम उत्साहित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में लोग और अधिक संख्या में पहुँचकर इस शिविर का लाभ उठाएंगे।

आज के शिविर में ग्रेटर नोएडा के कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए, जिनमें राष्ट्रीय लोकदल के नेता अजीत दौला, बीएसएफ कमांडेंट अजब सिंह भाटी, देवेंद्र आर्य, धर्मबीर प्रधान, वीरेश भाटी, नवाब सिंह भाटी, चमन शास्त्री, इंजीनियर श्यामवीर भाटी, मांगेराम प्रधान, हरवीर पहलवान समेत कई अन्य प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

कर्मचारियों के तनाव को कम करने के लिए आईटीएस डेंटल कॉलेज में चार दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग कोर्स
नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 रोगियों का हुआ उपचार
योग और स्वास्थ्य, काक चालन आसन : बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
आयुष्मान कार्ड में बीपीएल परिवारों को 5 लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा:डॉ तकी इमाम
CORONA UPDATE : जानिए गौतमबुद्ध नगर में क्या है कोरोना का हाल
कोरोना : देश में थम रही रफ्तार, जानें क्‍या कहते हैं आंकड़े
ग्रेटर नोएडा,दादरी तहसील व यमुना प्राधिकरण  के इन गांवों में कराया गया सैनिटाइजेशन  
Corona Update : जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
मुस्कान स्कूल ओरल हेल्थ प्रोग्राम में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने छात्रों को बताये दांतों की देखभाल के महत्...
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में क्या है हाल, जानिए
ईशान आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज द्वारा मुफ़्त अस्थमा शिविर आयोजित 
CORONA UPDATE : कोरोना संक्रमण से  एक की मौत 
भारत में कैंसर जीन थेरेपी में लाएंगे क्रांति: शारदा विश्वविद्यालय और मेडथेरेपी बायोटेक्नोलॉजी के बीच...
योग और स्वास्थ्य - कटि-शक्ति विकासक (कमर की ताकत बढ़ाने वाले व्यायाम), बता रहे हैं योग गुरु ऋषि व...
GIMS में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
अटल सेवा सप्ताह के दौरान स्वास्थ शिविर का आयोजन