नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 साल से फरार ₹50,000 का इनामी गिरफ्तार

नोएडा, 28 मई 2025

थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने करीब चार वर्षों से फरार चल रहे ₹50,000 के इनामी अपराधी प्रकाश झा पुत्र सुरश्याम झा को सेक्टर-62 गोल चक्कर से गिरफ्तार कर लिया। प्रकाश झा लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था। उसके खिलाफ धारा 82/83 सीआरपीसी की कार्रवाई हो चुकी थी और अदालत में आरोप पत्र भी भेजा जा चुका था।

कब और कैसे किया अपराध?
प्रकाश झा वर्ष 2011 से SCC बिल्डर प्रा. लि., सेक्टर-63 नोएडा में एग्जीक्यूटिव पद पर कार्यरत था। उसने अपने साथियों – नवनीत कौर, गौरव शर्मा, और विशाल कटियार के साथ मिलकर कंपनी के फर्जी दस्तावेज (बी.ओ.आर) तैयार किए और फ्लैट खरीदारों के नाम विक्रय विलेख तैयार कर दिए, बिना SOP का पालन किए और बिना किसी अधिकार के। इस गड़बड़ी में करीब ₹12 करोड़ का गबन किया गया।

गबन करने के बाद आरोपी प्रकाश झा अपने साथियों के साथ कंपनी को बिना नोटिस और बिना NOC दिए छोड़कर फरार हो गया। वह अपना मोबाइल भी बंद कर गायब हो गया था। इतना ही नहीं, आरोपी ने कंपनी की गोपनीय जानकारी अन्य जगहों पर मेल के जरिए लीक की, जिससे कंपनी को ब्लैकमेल किया जा सके।

इस पूरे मामले में दिनांक 10 अगस्त 2021 को SCC बिल्डर प्रा. लि. के निदेशक की तहरीर पर थाना फेस-3, नोएडा में केस दर्ज किया गया था (मु.अ.सं. 865/2021, धारा 420/406/467/468/471/408/34 भादवि)। आरोपी के अन्य साथी नवनीत कौर, गौरव शर्मा, और विशाल कटियार को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

अभियुक्त का विवरण:

नाम: प्रकाश झा
पिता का नाम: सुरश्याम झा
स्थायी पता: एल ब्लॉक, मंगोलपुरी, थाना मंगोलपुरी, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली
वर्तमान पता: एकता अपार्टमेंट, मुंडका, थाना मुंडका, दिल्ली
उम्र: 42 वर्ष
शिक्षा: बी.कॉम

अपराधिक इतिहास:
1️⃣ मु.अ.सं. 865/2021 धारा 420/406/467/468/471/408/34 भादवि, थाना फेस-3, नोएडा।
2️⃣ मु.अ.सं. 415/2022 धारा 174A भादवि, थाना सेक्टर-63, नोएडा।
3️⃣ मु.अ.सं. 180/2010 धारा 419/420/468/471 भादवि, थाना राजौरी गार्डन, पश्चिमी दिल्ली।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
अवधेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर
उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी सी ब्लॉक

हेड कांस्टेबल सुबोध कुमार, कांस्टेबल अंशुल कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार

नोएडा पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा है और पुलिस की सतर्कता तथा लोकल इंटेलिजेंस की सराहना की जा रही है। आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी देखे:-

नकली तंबाकू की खेप पकड़ी, 6 गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी कांड: आज देशभर के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगा संयुक्त किसान मोर्चा
पुलिस ने पकडे ऐसे ठग जो मोबाईल के नाम पर ....
शराब तस्कर गिरफ्तार
मौत की नींद सुलाकर पति ने पत्नी का शव नदी में फेंका, फिर गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने पहुँच गया थाने
क्राफ्ट बाजार का समापन रविवार को ,  माल हुआ सस्ता
Weather Updates Today: यूपी-हरियाणा और बिहार में आज बरसेंगे मेघा
बुजुर्ग व्यक्ति का लहूलुहान शव मिला
नोएडा में  हिरासत में लिए गए  15 चीनी नागरिक, सभी को दिल्ली के डिटेंशन सेंटर में पुलिस ने  भेजा
सात फेरों के घोटाले में तीन जोड़े गिरफ्तार, आरोपी प्रधान के तलाश में जुटी पुलिस
नोएडा पुलिस सेक्टर 58 ने हत्या की साजिश को किया नाकाम, एक गिफ्तार, दो फरार
पत्नी की हत्या में दोषी पति को उम्रकैद
प्रेरणा विमर्श – 2022 का आधिकारिक पोस्टर हुआ लॉन्च
15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा
चाकू से गोदकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी कमल गिरफ्तार
सनसनीखेज खुलासा, चालक निकला मालिक का कातिल , गिरफ्तार