जी.एल. बजाज में गूंजे सेवा, सुशासन और त्याग के संदेश — अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर स्मृति ईरानी और डॉ. महेश शर्मा ने किया युवाओं का आह्वान

ग्रेटर नोएडा, 27 मई 2025।
भारत की महान महिला शासिका राजमाता अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर जी.एल. बजाज एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और सांसद डॉ. महेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में स्मृति ईरानी ने कहा, “अहिल्याबाई की शासन व्यवस्था, उनके जनकल्याणकारी कार्य और स्वतंत्रता संग्राम में उनका मौन लेकिन प्रभावी योगदान आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वे उनके सेवा, समर्पण और सुशासन के मूल्यों को आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें।”

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा, “अहिल्याबाई का जीवन भारतीय संस्कृति में धर्म, सेवा और विवेक की मिसाल है। हमें ऐसा नेतृत्व चाहिए, जो अपने निजी स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज के हित के लिए काम करे, और युवाओं को यह भावना अपनानी होगी।”

कार्यक्रम में जी.एल. बजाज की निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) प्रीति बजाज ने कहा, “हमारे विद्यार्थियों को अहिल्याबाई जैसी महिलाओं से सीखना चाहिए, जिनका नेतृत्व सहानुभूति, शक्ति और दूरदृष्टि का प्रतीक था।”

संस्थान के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा, “जी.एल. बजाज का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर और महान विभूतियों के आदर्शों को प्रोत्साहित करना भी हमारी प्राथमिकता है। अहिल्याबाई को समर्पित यह आयोजन उसी दिशा में हमारी पहल है।”

कार्यक्रम का समापन पुष्पांजलि अर्पण के साथ हुआ, जिसमें छात्रों ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर के सिद्धांतों को अपनाकर समाज में नैतिक नेतृत्व स्थापित करने का संकल्प लिया।

यह भी देखे:-

कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय "अग्र भागवत" कथा का शुभारंभ
अवैध अतिक्रमण के विरोध में प्रिंसली एस्टेट के निवासियों का कैंडल मार्च
जहां नहीं पहुंच पाएंगे फायर कर्मी, वहां अब आग बुझाएगा रोबोट
YAMUNA EXPRESSWAY पर पेड़ काटने के मामले में हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
गौतम बुधनगर प्रशासन और संयुक्त किसान मोर्चा के बीच सौहार्दपूर्ण वार्ता, 23 दिसंबर के आंदोलन पर बड़ा ...
शारदा यूनिवर्सिटी में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" कार्यक्रम का आयोजन
समसारा विद्यालय में बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा का आयोजन, विद्यार्थियों को दी विद्या की देवी ...
महिला की हत्या में जेठ और भतीजे को मिली कैद की सजा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ज़ेवर के निर्माण हेतु 1334 हेक्टयर भूमि के क़ब्ज़ा हस्तांतरण मेमोरंडम पर ...
जहांगीरपुर: छात्र -छात्राओं ने निकाली स्वच्छता अभियान रैली 
सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से मुलाक़ात कर डीडीआरडब्लूए के पदाधिकारियों ने गिनाई शहर की समस्या 
निर्वाचन आयोग ने 22 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर लगाई रोक,जानिए चुनाव प्रचार के क्या हो सकते हैं वि...
बीआईएस (BIS) के सहयोग से जी.एल. बजाज संस्थान में “टेक ट्रिविया 2025” पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता का...
CHILDREN’S DAY CELEBRATIONS AT RYAN GREATER NOIDA
लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में एच.आर. कॉन्क्लेव आयोजित 
एनजीटी के नियमों का उलंघन कर रहे बिल्डर का दो प्लांट सीज