25000 का इनामी गैंगलीडर गिरफ्तार: बीटा-2 पुलिस की बड़ी सफलता, राजस्थान से पकड़ा गया शातिर

ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25,000 रुपये के इनामी अभियुक्त व गिरोह के सरगना मोहम्मद चाँद को राजस्थान के कोटा सिटी स्थित कोटा झील के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर यह कामयाबी मिली।

लूट, ठगी और गैंगस्टर एक्ट में फरार था चाँद
पुलिस के मुताबिक, मोहम्मद चाँद वर्ष 2021 में बीटा-2 क्षेत्र में अपने साथी आरिस के साथ मिलकर बर्तन का पाउडर बेचने के बहाने घर में घुसा था और पीड़ित की पत्नी के कानों से कुण्डल और गले से पेंडल लूट लिया था। इसी साल उसने एक और घर में दवाई बेचने और इलाज के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी की। इन मामलों के आधार पर वर्ष 2022 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ और तभी से वह फरार चल रहा था।

अभी भी फरार है गिरोह का सदस्य आरिस
पुलिस का कहना है कि गैंग का एक अन्य सदस्य आरिस अभी फरार है, जिसकी तलाश में टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

मु.अ.सं. 946/21 धारा 392/411, थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा

मु.अ.सं. 1012/21 धारा 380/411/420, थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा

मु.अ.सं. 454/22 धारा 2बी(1)/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना बीटा-2, ग्रेटर नोएडा

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त मोहम्मद चाँद राजस्थान के बाड़ा जिले के अन्ता थाना क्षेत्र के भाया की बाड़ी का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर लंबे समय से प्रयास जारी थे। आखिरकार रविवार को पुलिस टीम ने उसे पकड़कर बड़ी राहत की सांस ली।

यह भी देखे:-

EV EXPO 2023: इलेक्ट्रिक व्हीकल के मेले में उमड़ी भीड़
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ लॉ के छात्रों ने किया जिला कारागार का शैक्षिक दौरा, जेल में चल रहे कौशल विकास कार्...
शातिर बदमाश अवैध हथियार सहित गिरफ्तार
महाकुंभ 2025: योगी सरकार की बेहतरीन व्यवस्था से श्रद्धालुओं में उत्साह, सुपर से भी ऊपर बताया प्रबंध
ग्रेटर नोएडा वाले ध्यान दें! आज प्राइवेट अस्पताल , क्लिनिक भी रहेंगे बंद, जारी रहेगी डॉक्टरों की हड़...
चेकिंग के दौरान शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
हुक्का बार पर पुलिस ने मारा छापा, दो पकड़े
जी.एल. बजाज में 9वां इंडिया इंटरनेशनल फोक फेस्टिवल 2025, माल्टा के कांतेरा बैंड ने बिखेरा जादू
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा ने मुख्यमंत्री युवा योजना को बढ़ावा देने के लिए एमएसएमई एव...
घायल छात्रा स्वीटी का एक्सीडेंट करने वाले कार चालकों की गिरफ्तारी की मांग , छात्रों ने निकाला पैदल म...
प्रिंस भरद्वाज के नेतृत्व में युवा भ्रष्टाचार के साथ लड़ेंगे जंग
कामांध पत्नी ने लिखी पति के कत्ल की खौफनाक साजिश, साजिश में सहयोगी बना अवैध सम्बन्ध वाला आशिक़
पीएम मोदी ने तय किया जम्मू-कश्मीर का 'फ्यूचर प्लान', 70 केंद्रीय मंत्री करेंगे राज्य का दौरा; जानें-...
7वां वेतन आयोग : 30 जून से पहले रिटायर हुए हैं तो जानें बड़े फायदे की खबर, इतनी बढ़ेगी Gratuity
इंजीनियर महिला की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सास श्वसुर
पुलिस चौकी के अंदर युवक की मौत, पुलिस ने कहा फांसी लगाई, पूरी चौकी सस्पेंड