कूड़े को अलग-अलग करने के लिए ग्रेनो में निकाली गई जागरूकता रैली

  • 1 जून से फीडबैक फाउंडेशन क्लस्टर-5 सेक्टरों में शुरू करेगा डोर-टू-डोर कूड़ा उठान

ग्रेटर नोएडा। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और फीडबैक फाउंडेशन ने शनिवार को सेक्टर स्वर्ण नगरी में जागरूकता रैली निकाली। यह रैली प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आयोजित की गई, जिसमें लाउडस्पीकर से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करने, डस्टबिन का सही उपयोग करने और स्वच्छता बनाए रखने के नारे लगाए गए।

प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वी.एस. ने ग्रेटर नोएडा वासियों से अपील की कि वे घरों में गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग डस्टबिन में डालें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।

गौरतलब है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने फीडबैक फाउंडेशन एनजीओ को 7 वर्षों के लिए अनुबंधित किया है। यह संस्था 1 जून 2025 से क्लस्टर-5 के सेक्टरों — सिग्मा-1, 2, 3, 4, सेक्टर-36, 37, स्वर्ण नगरी, सेक्टर पी-3, पी-4, चाई-3, चाई-4, फाई-3 और फाई-4 — में घरों से डोर-टू-डोर कूड़ा उठाना शुरू करेगी।

संस्था घर-घर जाकर निवासियों को गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखने के प्रति जागरूक करेगी और लोगों को इस स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

यह भी देखे:-

PM Modi US Visit: पीएम की आज कमला हैरिस से मुलाकात
BISLD संस्थान द्वारा पशुपालकों को प्रशिक्षण देकर किया जागरूक l
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के इन महाप्रबंधक , उप प्रबंधक और प्रबंधकों का तबादला
UNCCD कॉप-14: ग्रेटर नोएडा में आयोजित 12 दिवसीय कार्यक्रम में 196 देशों के 3 हजार अंतरराष्ट्रीय प्र...
महिला उन्नति संस्थान ने कैंडल जलाकर हाथरस की बिटिया के लिए मांगा इन्साफ 
जीबीयू रजिस्ट्रार डॉ विश्वास त्रिपाठी सहित सात फैकल्टी को मिला रिसर्च एक्सीलेंस अवार्ड 2023
कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर डीएम का निरीक्षण जारी
कैलाश हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा में 690 ग्राम की नन्ही जान ने जीती जिंदगी की जंग
गौतमबुद्ध नगर के नए बीएसए बने राहुल पवार
गुमशुदा बच्चों को तलाशने ऑपेरशन मुस्कान - 3 शुरू, एसएसपी लव कुमार ने 21 टीम का किया गठन
अग्निपथ योजना में हो सुधार,  सामाजिक कार्यकर्ता हरेन्द्र शर्मा ने कार्यकाल पांच वर्ष करने की मांग की
12 सितंबर को मनाई जायेगी गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जंयती
8वें फ्लोर से गिरी लिफ्ट, पांच घायल
यूपी रोडवेज की बस पलटी, ड्राईवर घायल
जेवर : काम के एवज में कोई सुविधा शुल्क मांगे तो हमसे सम्पर्क करें : प्रिंस भरद्वाज
राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से ले सकते है सुलभ एवं सस्ता न्याय