कुपोषण के खिलाफ योगी सरकार की बड़ी पहल: हर जिले में बनेगी पोषण इकाई, 273.50 करोड़ रुपये मंजूर

लखनऊ, 24 मई। उत्तर प्रदेश में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं को कुपोषण से बचाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य में पोषण युक्त टेक होम राशन (THR) की समय पर आपूर्ति के लिए अब हर जिले में THR इकाइयां बनाई जाएंगी। सरकार ने 2026-27 तक 347 नई इकाइयों की स्थापना का लक्ष्य रखा है।

इस योजना के तहत अब तक 43 जिलों में 204 इकाइयां काम कर रही हैं, जो 288 आंगनबाड़ी परियोजनाओं को राशन दे रही हैं। अब इन इकाइयों की संख्या और बढ़ाई जाएगी ताकि पूरे राज्य में पोषण की सही और समयबद्ध व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

सरकार ने इस योजना के लिए 273.50 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। संतकबीर नगर, अंबेडकरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, अलीगढ़, बांदा, इटावा, प्रतापगढ़, ललितपुर, औरैया और महोबा जैसे 11 जिलों ने शत-प्रतिशत भुगतान कर योजना को तेजी से आगे बढ़ाया है।

THR इकाइयों के जरिए स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ेगा और आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलने वाला राशन स्थानीय स्वाद और फसलों पर आधारित होगा, जिससे बच्चों को बेहतर और स्वादिष्ट पोषण मिलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है – “कुपोषण मुक्त उत्तर प्रदेश”। इसके लिए वे योजनाओं को ज़मीन पर उतारने और हर ज़रूरतमंद तक पोषण पहुँचाने को लेकर गंभीर हैं।

यह भी देखे:-

4 किलो गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजना से ओबीसी छात्रों का भविष्य संवरेगा, ऑनलाइन आवेदन शुरू
तीसरी आंख से होगी बिलासपुर की निगरानी, लगाए गए दर्जन भर कैमरे
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नायल की11वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, जानिए क्या लिए गए अहम निर्णय 
योगी सरकार का बड़ा कदम: मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों को मिला सम्मान, टैबलेट-नकद इनाम, स्किल डेवलपमें...
डीजीपी प्रशांत कुमार बोले – पुलिस में जाति के नाम पर पोस्टिंग की बात अफवाह, जिलों ने जारी किए आंकड़े
पुलिस कस्टडी में अतीक व अशरफ की गोली मारकर हत्या, हमलावर गिरफ्तार
ब्रजपाल राठी बने चौथी बार सपा जिला उपाध्यक्ष 
उत्तर प्रदेश में आईएएस अफसरों का तबादला
जीएनआईओटी ने कोरोना काल मे दो नए संस्थान की शुरुआत 
महाकुंभ 2025 में लॉन्च होगा AI-पावर्ड ‘कुंभ सहायक’ चैटबॉट, श्रद्धालुओं को मिलेगा डिजिटल मदद
महाकुम्भ के पहले श्रद्धालुओं के लिए ऊंटों की सवारी बनी आकर्षण का केंद्र, संगम घाट पर उमड़ी भीड़
सीएम योगी ने बेटियों के पांव पखारकर मातृ शक्ति की आराधना की
शांति समिति की बैठक में आपसी सद्भाव की अपील
रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश में महिलाओं और सहयात्रियों के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा
उत्तर प्रदेश : IPS अधिकारीयों के तबादले, वैभव कृष्ण बने एसएसपी गौतमबुद्ध नगर