गौतम बुद्ध नगर में अवैध शराब पर कड़ी कार्रवाई, 30 पौवे देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

  • आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने की छापेमारी, शराब माफियाओं के खिलाफ जारी रहेगा अभियान

गौतम बुद्ध नगर, 22 मई 2025:
उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर और पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में गौतम बुद्ध नगर में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए आबकारी और पुलिस विभाग की टीम ने नियमित चेकिंग अभियान चलाया।

आबकारी टीम ने गत दिवस जनपद के प्रमुख रेस्टोरेंट्स और बार जैसे गार्डन ग़लेरिया, डेयरी, इम्पल्स, एफ बार और लोकल क्लब का निरीक्षण किया। रेस्टोरेंट बार संचालकों को चेतावनी दी गई कि अगर उनके परिसर में बिना लाइसेंस शराब पाई जाती है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसी दौरान, बादलपुर क्षेत्र में एक संदिग्ध स्थान पर दबिश दी गई, जिसमें 30 पौवे टेट्रा पैक देशी शराब के साथ नीरज नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि जनपद में अवैध शराब के व्यापार को पूरी तरह से रोक सकें।

यह भी देखे:-

महिला के अचानक गायब होने पर परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप
परीचौक जाम करने पर 8 नामजद समेत 68 पर मुकदमा दर्ज
अवैध रूप से गांजा बेचने वाला एक गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ नागरिक समाज की वार्षिक सभा सम्पन्न, "मंजूषा" पत्रिका का हुआ विमोचन
जिला विद्युत समिति की बैठक में बिजली व्यवस्था सुधार पर जोर, उपभोक्ता शिकायतों पर सख्ती के निर्देश
गौतमबुद्ध नगर में ओवरलोड वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 357 चालान, 271 वाहन किए गए बंद
हिंडन पर नया पुल जल्द बनवाने को सीईओ ने की पहल
दुष्कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मार डाला
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में पैंक्रियाटिक कैंसर और किडनी ट्रांसप्लांट पर जागरूकता सत्र, रोबोटि...
नोएडा पुलिस का बड़ा खुलासा: 15 चोरी की बाइक, अवैध हथियार और फर्जी नंबर प्लेट के साथ तीन शातिर चोर गि...
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने विकास भवन का किया औचक निरीक्षण, बिना सूचना दिए अनुपस्थित कर्मचारियों का वेत...
अल्फा 2 में मनाई गई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती
शौचालय के पास से ई -रिक्शा चोरी
G20 Summit In India : बाइडेन, सुनक का स्वागत मोदी नहीं तो करेगा कौन, जानें पूरी खबर
भा.ज.पा. जिला कार्यालय पर आयोजित संगठन पर्व चुनाव समिक्षा बैठक, पार्टी के चुनावी अभियान को लेकर की ग...
बदमाशों से बुजुर्ग ने मांगी जान की दुहाई, कहा मुझे छोड़ दो तुम्हारे बाप की उम्र का हूं लेकिन बदमाशों ...