ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई: वैदपुरा में अवैध कॉलोनी पर चला बुल्डोजर, 20,000 वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण से मुक्त

  • बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे विला ध्वस्त, प्राधिकरण की सख्त चेतावनी—अवैध निर्माण करने वालों को नहीं मिलेगी राहत

ग्रेटर नोएडा, 22 मई 2025:
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गुरुवार को वैदपुरा गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कॉलोनी निर्माण पर बुल्डोजर चला दिया। करीब 20,000 वर्ग मीटर सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। यह जमीन खसरा संख्या 279 में आती है, जो ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित एरिया में शामिल है।

प्राधिकरण को सूचना मिली थी कि कुछ कालोनाइज़र यहां बिना नक्शा पास कराए विला बना रहे हैं। प्राधिकरण की ओर से पहले कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन निर्माण कार्य चोरी-छिपे जारी रहा। गुरुवार को एसडीएम जितेंद्र गौतम, एसीईओ प्रेरणा सिंह और महाप्रबंधक पीपी सिंह के नेतृत्व में 5 जेसीबी और 3 डंपरों की मदद से तीन घंटे में निर्माण ढहा दिया गया।

ध्वस्तीकरण अभियान में कई वरिष्ठ प्रबंधक, इंजीनियर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने स्पष्ट किया कि “वैदपुरा ग्रेटर नोएडा की अधिसूचित भूमि है। कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति और नक्शा पास कराए निर्माण करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने जनता से अपील की कि जमीन खरीदने से पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से अनुमति व जानकारी ज़रूर लें और अपनी गाढ़ी कमाई को अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें।

इस कार्रवाई में वर्क सर्किल 2, 3, 4 और 7 के प्रभारी अधिकारी भी शामिल रहे। यह अभियान प्राधिकरण की अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

यह भी देखे:-

PM Narendra Modi in Kushinagar: कुशीनगर में रहेंगे पीएम मोदी, इंटरनेशनल एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन
ग्रेटर नोएडा में 11,250 युवाओं के लिए रोजगार का खुला रास्ता
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में अभियोजन समीक्षा बैठक सम्पन्न, पास्को और महिला उत्पीड़न मामलों...
महान क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद के जन्मदिन पर वेदार्णा फाउंडेशन फिर करेगा पोधारोपण की शुरुआत
लोन दिलाने का काम करने करोड़ों की ठगी, 33 युवक -युवती गिरफ्तार , मालिक फरार
ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ग्रेटर नोएडा, मे ओरिएंटेशन " अनध" का आयोजन
बिल्डर से परेशान HOME BUYER ने आत्महत्या की इजाजत मांगी
गौतम बुद्ध नगर में 15 से 20 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह, 21 जून को होगा 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग द...
विचार : क्या उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित है !
पांच दिवसीय भारत जल सप्ताह का समापन, उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले समापन संकल्प की शुरुआत है
शाहजहांपुर  में वकील की हत्या, सूरजपुर कोर्ट में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा 
यमुना एक्सप्रेस वे से फिल्म सिटी को जोड़ने के लिए बनेगा इंटरचेंज
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सीएम योगी ने किया ग्राउंड इन्स्पेक्शन, अधिकारियों संग हाई लेवल मीटिंग — ...
गौतम बुद्ध नगर की रोल बॉल पुरुष टीम राज्य चैंपियनशिप के लिए तैयार
लोकसभा इलेक्शन 2019: जानिए, आज किसने भरा नामांकन, किसने लिया नामांकन पत्र
बिलासपुर नगर पंचायत में आई कूड़ा निस्तारण मशीन