सुएज इंडिया ने विश्व जैव विविधता दिवस पर बच्चों के साथ मनाया प्रकृति का उत्सव

  • बायोडाइवर्सिटी वॉक और नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गुरुग्राम, 22 मई 2025:
विश्व जैव विविधता दिवस के मौके पर सुएज इंडिया ने नोबल सिटिजन फाउंडेशन के साथ मिलकर ताऊ देवी लाल बायोडायवर्सिटी पार्क में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस साल की थीम थी – “प्रकृति और सतत विकास के साथ सामंजस्य”, जिसका मकसद लोगों को जैव विविधता की अहमियत समझाना और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाना था।

कार्यक्रम की शुरुआत एक रंगारंग नुक्कड़ नाटक से हुई, जिसमें कलाकारों ने प्रकृति और उसकी विविधता के महत्व को रेखांकित किया। नाटक के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि हर पेड़, पशु और जीव-जंतु हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का जरूरी हिस्सा हैं और इन्हें बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

बच्चों के लिए खास आकर्षण रहा बायोडाइवर्सिटी वॉक, जिसमें एक सरकारी स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चों ने पार्क की जैव विविधता, पेड़-पौधों और पक्षियों के बारे में सीखा और यह जाना कि शहरीकरण के बीच प्रकृति को बचाना कितना जरूरी है।

सुएज इंडिया के सीईओ  रश्मि रंजन रे ने कहा, “यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने और उसे समझने का एक अनुभव थी। जैव विविधता की रक्षा और जल-वेस्ट प्रबंधन हमारे मिशन का हिस्सा हैं।”

सुएज इंडिया 1978 से भारत में जल और अपशिष्ट जल प्रबंधन के क्षेत्र में काम कर रही है। कंपनी हर दिन करीब 100 करोड़ लीटर अपशिष्ट जल का ट्रीटमेंट करती है और पर्यावरण के सतत विकास के लिए कई पहल कर रही है। 2023–2027 की अपनी सस्टेनेबिलिटी योजना के तहत सुएज प्राकृतिक आवासों का निर्माण, स्थानीय प्रजातियों का वृक्षारोपण, जैव विविधता ऑडिट और लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम चला रही है।

इस कार्यक्रम ने न सिर्फ बच्चों को प्रकृति से जोड़ा, बल्कि समाज को भी पर्यावरण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

यह भी देखे:-

बोर्ड बैठक में किसानों के हक में हुआ फैसला
नेफोवा अन्य बायर संगठनों ने सीएम योगी के सामने रखी बायर्स की समस्याएँ , सीएम ने दिया जल्द ठोस कार्...
रेडमिसेवर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे चार आरोपी गिरफ्तार    
President in Gorakhpur: कोरोना को नियंत्रित करने में आयुष की भूमिका अहम : कोविंद
सेना को बड़ी सफलता: उड़ी में पाकिस्तानी आतंकी ढेर और एक पकड़ा भी गया, घुसपैठ की फिराक में हैं दहशतगर...
बीमा के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश , 11 आरोपी गिरफ्तार
भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता के साथ विजय महोत्सव 2022 का आगाज
बायोफैक इंडिया 2021 का 13वां संस्करण 28 से 30 अक्टूबर तक किया जाएगा आयोजित
दिल्ली के स्कूलों में 20 अप्रैल से ग्रीष्मावकाश, ऑनलाइन कक्षाएं भी रद्द
बिजली का करंट लगने से युवक की मौत
दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बाढ़ पीड़ित इलाकों का किया दौरा प्रशासन को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बच्चों ने दिया पृथ्वी बचाओ पौधे लगाओ का संदेश
COVID-19:जीव ही हो ना कोरोना ,रोता तो तू भी होगा ना ..
ममता का मास्टर स्ट्रोक- आलापन बंद्योपाध्याय को बनाया अपना मुख्य सलाहकार, अब क्या करेगी मोदी सरकार
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक गौतमबुद्ध नगर में सम्पन्न
NIRF Rankings 2022 जारी, ग्रेटर नोएडा के 3 कॉलेजों को देश के टॉप 200 इंजीनियरिंग कॉलेजों में मिली जग...