ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद निकली तिरंगा यात्रा, गांव आनंदपुर में गूंजे देशभक्ति के नारे

ग्रेटर नोएडा।
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में दादरी देहात मंडल के गांव आनंदपुर में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत जय सिंह पब्लिक स्कूल से हुई और समापन भिकारी सिंह के मकान पर हुआ। इस अवसर पर गांव देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और हर तरफ तिरंगे की शान नजर आई।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष भाटी, पूर्व किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं मंडल प्रभारी सतीश भाटी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ मंडल के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गांववासी भी यात्रा में शामिल हुए।

यात्रा का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का उत्सव मनाना और युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रबल करना था। जय सिंह पब्लिक स्कूल से शुरू हुई यह यात्रा गांव की गलियों से होती हुई भिकारी सिंह के घर पर समाप्त हुई।

गांववासियों ने देशभक्ति गीतों और नारों के साथ इस यात्रा का स्वागत किया। पूरा वातावरण उत्साह और गौरव से भर उठा।

 

यह भी देखे:-

कल का पंचांग,13 फरवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को श्रद्धांजलि और विद्यार्थियों को...
डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न
01 दिसंबर से ग्रेनो प्राधिकरण के सभी भुगतान सिर्फ ऑनलाइन
अग्र भागवत में वैश्य समाज की स्थापना व 18 गोत्रों की कथा का भावपूर्ण वर्णन
सूरजपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
जीएनआईओटी में एबीवीपी का जिला अभ्यास वर्ग का आयोजन
ईवी इंडिया एक्सपो 2024 का भव्य समापन: नवाचार और स्थिरता की ओर एक नई शुरुआत
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने सौंपा जिलाधिकारी को ज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वछता अभियान
डी.पी.एस. ग्रेटर नोएडा में जर्मन भाषा महोत्सव-2024 का आयोजन, छात्रों ने दिखाया उत्साह
रामलाल वृद्धाश्रम एवं गौशाला का तीसरा स्थापना दिवस 6 मई को: असहायों की सेवा में समर्पित संस्था का से...
जीएनआईओटी संस्थान में मना स्वतंत्रता दिवस : दिखा संस्कृति, देशभक्ति व एकता का संगम, विद्यार्थियों ने...
दिल्ली में 3 और लोगों की मौत के बाद डेंगू से मरने वालों की संख्या हुई 9, कुल मामले बढ़कर 2,700 के पा...
लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, जहांगीरपुर में कारोबार ठप
जरूरतमंद बच्चों को रोजगार दिलाने में फिक्स बीएमजी संस्थान निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका