तूफान का कहर: ग्रिल गिरने से महिला की सिर कटकर मौत, शिक्षक पर गिरा पेड़; नोएडा-ग्रेटर नोएडा में तबाही का मंजर

नोएडा/ग्रेटर नोएडा। बुधवार शाम आए तेज तूफान ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भारी तबाही मचाई। तेज हवा और बारिश के बीच दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। सड़कों पर जगह-जगह टावर, पोल, और पेड़ों के गिरने से घंटों जाम लगा रहा। कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

ग्रेटर नोएडा के ओमीक्रॉन-3 स्थित मिगसन अल्टिमो सोसाइटी में दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। तेज आंधी के दौरान 22वीं मंजिल से लोहे की ग्रिल नीचे गिर गई, जो आईटी इंजीनियर जितेंद्र की सास सुनीता के ऊपर आकर गिरी। सिर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के समय सुनीता अपनी दो साल के नाती के साथ टहल रही थीं। बच्चा गंभीर रूप से घायल है और नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती है।

दूसरी ओर, एनटीपीसी टाउनशिप में इवनिंग वॉक कर रहे शिक्षक रामकृष्ण के ऊपर पेड़ गिर गया, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई।

नोएडा सेक्टर-19 में बिजली उपकेंद्र के पास दो पोल गिरने से दो बाइक सवार घायल हो गए। वहीं, नोएडा–ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-145 मेट्रो स्टेशन के सामने टावर गिरने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। डीसीपी ट्रैफिक की निगरानी में हाइड्रा मशीनों की मदद से मलबा हटवाया गया और ट्रैफिक डायवर्ट किया गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गैलेक्सी वेगा सोसाइटी में पास के निर्माणाधीन भवन से लोहे की रॉड गिरने से चार से पांच वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अजनारा होम्स के पास पेड़ गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए।

कालिंदी कुंज बॉर्डर, पृथला-सोरखा मार्ग सहित कई स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहा। भारी नुकसान के बीच प्रशासन द्वारा राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

यह भी देखे:-

स्‍वच्‍छ भारत मिशन 2.0 : पीएम मोदी आज करेंगे मिशन की शुरुआत, जल सुरक्षा वाली दो योजनाओं का शुभारंभ ...
गाजियाबाद नगर निगम में खोड़ा और लोनी नगर पालिका को शामिल करने की योजना, सीएम योगी ने दिए निर्देश
प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में जमीन कब्जाने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर
फ्रेशर्स पार्टी में छात्रों ने की मस्ती, परफार्मेंस से जीता दिल
नहीं थम रहा है किसान आंदोलन, अब किसान तीनों प्राधिकरण के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अंबावता करेगी बड़...
खाने में कीड़ा मिलने से कॉलेज में हंगामा, छात्रों का उग्र प्रदर्शन; वीडियो वायरल
प्रिंटिंग प्रेस में लगी भयंकर आग
डेरी स्कनर व डेरी मच्छा गाँव मे महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी ने माँगी भिक्षा
Diwali 2021: खुद की तस्वीर का WhatsApp Sticker बनाकर देना चाहते हैं दिवाली की शुभकामनाएं
Munawwar Rana : मुन्नवर राणा नहीं रहें, 71 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
योगी सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान, कृमि मुक्त होगा उत्तर प्रदेश
शारदा यूनिवर्सिटी में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
तुगलपुर में गूंजा सौहार्द का संदेश: होली मिलन और रोज़ा इफ़्तार एक मंच पर, सैकड़ों लोग बने गवाह
विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह : चौधरी जतन सुखवीर प्रधान शिक्षा समिति करेगी प्रतिभाओं को सम्मानित
कोरोना काल मे की गई जनसेवा के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने नेफोमा टीम को किया सम्मानित ।
अगस्त माह मे औद्योगिक भूखंडों की योजना लाएगा यमुना विकास प्राधिकरण