गरीब OBC परिवारों की बेटियों की शादी अब सरकार के सहारे, योगी सरकार की “शादी अनुदान योजना” बनी बड़ा सहारा

लखनऊ, 21 मई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा चलाई जा रही “शादी अनुदान योजना” अब उत्तर प्रदेश के गरीब पिछड़ा वर्ग (OBC) परिवारों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजना के तहत सरकार हर पात्र OBC परिवार को बेटी की शादी के लिए ₹20,000 की आर्थिक सहायता दे रही है, जिससे अब बेटियों की शादी किसी बोझ नहीं, बल्कि एक गरिमापूर्ण आयोजन बनती जा रही है।

अब तक इस योजना का लाभ 1 लाख से ज्यादा बेटियों को मिल चुका है। पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में जहां 55,551 बेटियों को इसका लाभ मिला था, वहीं 2024-25 में यह संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। इसका सबसे बड़ा कारण है आय सीमा में किया गया बदलाव। पहले यह योजना सिर्फ BPL कार्डधारकों के लिए थी, लेकिन अब सभी शहरी और ग्रामीण गरीब परिवार, जिनकी सालाना आय एक लाख रुपये तक है, योजना के पात्र हैं।

सरकार ने योजना को और मजबूत बनाने के लिए बजट में भी बढ़ोतरी की है। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का बजट 2023-24 में ₹2,338.63 करोड़ था, जो 2024-25 में बढ़ाकर ₹2,789.71 करोड़ कर दिया गया है।

पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि यह योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि समाज में बेटियों को बराबरी और सम्मान देने का प्रयास है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि कोई भी गरीब परिवार अपनी बेटी की शादी को लेकर चिंता में न रहे।

सरकार अब अभियान चलाकर हर जरूरतमंद को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है, ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे।

यह भी देखे:-

जगद्गुरु शंकराचार्य का गोरखनाथ मंदिर में भव्य स्वागत, विजय यात्रा का हुआ शुभारंभ
कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर उच्चस्तरीय टीम-09 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश
भारत आज तकनीक व डिजिटल क्रांति का वैश्विक लीडर बन चुका है – मुख्यमंत्री
गाजियाबाद में तीन नए पार्कों का निर्माण: रामायण पार्क, संस्कृति दर्शन पार्क और ग्रीनवुड पार्क
उत्तर प्रदेश में कई जिलों के डीएम समेत आईएएस बदले
एसडीआरवी सीनियर सेकेंडरी कान्वेंट स्कूल दनकौर में टीचर्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
गूगल मैप पे दिखेंगी बनारस की गलियां
नगर पंचायत के सभासद ने सैकड़ो लोगो के साथ बसपा प्रत्याशी के भाई का फूल मालाओं से किया स्वागत
वाराणसी: राहुल गांधी चीन के एजेंट है- सांसद मनोज तिवारी ,सैनिक पीछे जा रहे तो सीने में दर्द क्यों
किशोरी बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में सहभागी है ''उ0प्र0 किशोरी बालिका योजना''
सीएम योगी ने गोरखपुर में पर्यावरण संरक्षण पर राष्ट्रीय सम्मेलन में दिए महत्वपूर्ण संदेश
यूपी में चार आईएएस अफसरों के तबादले
उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारीयों के हुए तबादले
आज यूपी में आ रहे प्रदेश की आबादी से दोगुने टूरिस्ट : मुख्यमंत्री
अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारी, 30 अक्टूबर को होगा लाइव टेलीकास्ट
मेरठ में खुलेगा नया विश्वविद्यालय, युवाओं के भविष्य को मिलेगा नया आयाम