“ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों देशभक्त हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा। भारतीय सेना की वीरता और “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को कासना, ग्रेटर नोएडा और दादरी नगर में भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली गई। कासना में यात्रा का नेतृत्व भाजपाईयों द्वारा किया गया, वहीं दादरी में नगर पालिका कार्यालय से प्रारंभ होकर अंबेडकर जी की प्रतिमा तक लगभग 2 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारतीय सेना आतंकवाद का सफाया करने में पूरी तरह सक्षम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना को मिली खुली छूट से दुश्मनों के ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया गया। पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब मिला है।

नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य सेना के शौर्य को सम्मान देना और आम नागरिकों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष व तिरंगा यात्रा के संयोजक राज नागर तथा सह संयोजक विमल पुंडीर ने कहा कि तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब सेना के प्रति जनमानस की आस्था और सम्मान का प्रतीक है। हाथों में तिरंगा और गगनभेदी नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

इस अवसर पर राजीव सिंघल, बलराज भाटी, वीरेंद्र भाटी, विजय रावल, रजनी तोमर, दिनेश शर्मा, संगीता रावल, संदीप शर्मा, दीपक नागर, चिंटू शर्मा, अभिषेक कौशिक, सरदीप नागर, लब्बू शर्मा सहित हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

इटली के हैरी पॉटर निकोलो ब्रुग्नारा महाकुंभ में बने सोशल मीडिया सेंसेशन, योगी सरकार और भारत की तारीफ...
भारतीय सर्व धर्म संसद के 15 वीं वार्षिक सम्मलेन में जुटे धर्म गुरु, प्रेम सद्भाव का दिया सन्देश, विश...
भनौता में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर
ठंडी रात में भी ग्रेनो प्राधिकरण पर लगातार अनशन पर बैठे हुए हैं प्रवीण भारतीय, जानिए क्यों
श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में हुआ कराटे चैंपियनशिप का आयोजन, गौतम बुद्ध नगर फर्स्ट पोजीशन रहा
ग्रेनो प्राधिकरण की बड़ी कार्यवाही, मॉल, स्कूल व सोसाइटी पर 5.28 लाख का जुर्माना
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत
ट्रिपल तलाक मिलने के बाद पीड़ित महिला मांग रही हैं इंसाफ
एमिटी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय कुलपतियों सम्मेलन का भव्य समापन, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी प्रेरण...
किसान कामगार मोर्चा संगठन ने किसान, युवाओं, मजदूरों की समस्या पर एसडीएम दादरी को सौंपा ज्ञापन
कृषि निर्यात बढ़ाने को लेकर गौतम बुद्ध नगर में हुई महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
गौतम बुद्ध नगर में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण अभियान शुरू
दादरी में समाजवादी पार्टी का घर-घर संपर्क अभियान तेज, SIR प्रक्रिया पर नागरिकों को किया जागरूक
गौतमबुद्ध नगर : डीएम सुहास एल वाई  ने विकास कार्यों की समीक्षा की. कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्...
दो ग्राम पंचायतों के प्रधानों के वित्तीय अधिकार होंगे सीज
शारदा केयर हेल्थसिटी में दुर्लभ ड्यूल ट्यूमर की सफल मिनिमली इनवेसिव सर्जरी, महिला को मिली नई ज़िंदगी