ग्रेटर नोएडा में अपंजीकृत फैक्ट्रियों के लिए सेक्टरवार शिविर, जल्द शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया

एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, उद्योग जगत को मिलेगा फायदा

ग्रेटर नोएडा। शहर की अपंजीकृत फैक्ट्रियों को वैधता देने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा में सेक्टरवार पंजीकरण शिविर लगाए जाएंगे। यह फैसला मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में कारखाना विभाग और विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, कारखाना विभाग और उद्यमी संगठनों के संयुक्त सहयोग से औद्योगिक सेक्टरों में पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की दिशा में योगदान देना है।

फैक्ट्रियों का पंजीकरण दो चरणों में होगा। पहले चरण में न्यूनतम दस्तावेज लेकर प्राथमिक पंजीकरण किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में फैक्ट्री विभाग द्वारा निर्धारित 19 दस्तावेजों को डिजिटल रूप से अपलोड कर पूर्ण पंजीकरण प्रक्रिया संपन्न होगी।

एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर-वार शिविरों का शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा, जिससे उद्यमियों को पंजीकरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में प्राधिकरण के ओएसडी नवीन कुमार सिंह, प्रबंधक अरविंद मोहन सिंह, इंडस्ट्रियल बिजनेस संगठन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, राकेश अग्रवाल, आईआईए से आशुतोष, आईईए से सूर्यकांत तोमर व अन्य उद्यमी मित्र मौजूद रहे।

यह पहल ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक विकास को गति देने और औपचारिक अर्थव्यवस्था में और अधिक इकाइयों को शामिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : गांवों के विकास पर खर्च होंगे 26.58 करोड़
दिल्ली सरकार : शहीदों के परिजनों को एक-एक करोड़ की सहायत,, ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन
सड़क हादसे में युवक की मौत
जनपद में किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की मनाई गई 13वीं पुण्यतिथि
पुलिस कमिश्नर ने रिजर्व पुलिस लाईन में "एक पेड़ माँ के नाम" पौधारोपण किया, अधिक से अधिक पौधा लगाने क...
पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पंचशील ग्रीन-1 में निकाला गया कैंडल मार्च
फोर्टिस में समय पर इलाज मिलने से 91-वर्षीय मरीज़ को अपनी रोज़मर्रा की गतिविधियों में आत्मनिर्भर होने...
एवीजे हाइट जीटा सेक्टर में गणपति की प्रतिमा के विसर्जन के साथ गणेशोत्सव समारोह का समापन
मौसम अपडेट: लखनऊ में प्रदूषण से गिरा पारा, मंगलवार सुबह कई इलाकों में हुआ थोड़ा सुधार
बाराही मेला में पहुंचे स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, कहा मेला का अर्थ मेल मिलाप आपसी मिलन
कॉंग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथरस मृतकों को दी श्रद्धांजलि
दुनिया के मंचों पर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की छाप छोड़ेगा महाकुम्भ 2025: सीएम योगी
गौतम बुद्ध नगर के निर्माण श्रमिक इजराइल में रोजगार के अवसर कर सकते हैं प्राप्त
मारपीट मामले में सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के छात्रों ने कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में रचा इतिह...
स्थानीय किसानों को प्राइवेट अस्पतालों एवं स्कूलों में कानून बनने के बाद भी नहीं मिल रही छूट