शारदा विश्वविद्यालय ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परचम लहराने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय और केला देवी श्री चंद चैरिटेबल सोसाइटी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा के टॉपर छात्रों को सम्मानित किया गया । छात्र देव बीआरएसबी इंटर कॉलेज कलौंदा को बारहवीं तथा तन्वी नागर यश मेमोरियल स्कूल नोएडा को दसवी में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया,उन्हें मोमेंटो , सर्टिफिकेट और पुस्तक दी गई । कार्यक्रम में प्रिंसिपल , शिक्षक और अभिभावक भी मोजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम बच्चू सिंह,विश्वविद्यालय के डॉ आरसी सिंह, डॉ अजय अग्रवाल आरडी सहाय, डॉ डीसी तायल,ने दीप जलाकर के शुभारंभ किया। छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाता है ।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ अजय अग्रवाल ने कहा कि आप इस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां से अगर आप निरंतर मेहनत करें, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। यहीं से प्रगति का मार्ग खुलता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि अब आपको अपने लक्ष्य को और ऊंचा रखना है और निरंतर सीखते रहना है। छात्रों से कहा कि शिक्षा केवल अंक पाने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और समाज के विकास का आधार है। हर छात्र में असीम संभावनाएं होती हैं, जरूरत है उन्हें पहचान कर सही दिशा देने की. यह सम्मान, आपकी शुरुआत है, आगे की उड़ान आपके प्रयास तय करेंगे। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों की भी सराहना की, जिनके सहयोग से बच्चे सफलता की राह पर अग्रसर हो रहे हैं।

कार्यक्रम में एडीएम बच्चू सिंह ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन और शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने का संकल्प लिया गया था, जिसके क्रम में जनपद में यूपी बोर्ड की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराई गई। मेधावी छात्रों की प्रतिभा का सम्मान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि बच्चे ही भविष्य में विकसित भारत के सपनों को साकार करेंगे। उन्हें जीवन में किस प्रकार चुनौतियों का सामना करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करना है इसके सम्बन्ध में जागरूक भी किया।

यह भी देखे:-

शारदा अस्पताल में वर्ल्ड एड्स डे पर जागरूकता कार्यक्रम
जीएसटी जागरूकता शिविर में अधिकारीयों ने व्यापारियों के जिज्ञासा को किया शांत 
आई.टी.एस में विश्व विज्ञान दिवस का आयोजन
बिलासपुर पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित
नशा मुक्त भारत के के चलाया हस्ताक्षर अभियान,  डीएम मनीष वर्मा ने झंडा दिखाकर रैली को किया रवाना
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों के विरोध में शारदा विश्वविद्यालय के छात्र निकालेंगे कैंड...
कानपुर में ताइक्वांडो ट्रायल्स में चमका श्योरन इंटरनेशनल स्कूल का सितारा
रेलवे, बस अड्डा व मेट्रो स्टेशन को जोड़ेगा मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब का स्काई वॉक
जे.पी. इन्टरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद् का गठन
यूपीआईटीएस 2025 में ब्लॉकसिनर्जी टेक्नोलॉजी लिमिटेड: भारत की डीप टेक शक्ति, क्वांटम-रेडी भविष्य का न...
कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देगा पीआइआइटी संस्थान 
महामंडलेश्वर डॉ. बृजभूषण जी महाराज का भव्य स्वागत, भाजपा पदाधिकारियों सहित कई गणमान्य हुए शामिल
 दनकौर नगर पंचायत कार्यालय की सुरक्षा बढ़ी, लगे सीसीटीवी कैमरे 
जीएनआईओटी में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारम्भ
रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने किया पौधारोपण
जनसंख्या वृद्धि पर जल्द करना होगा विचार