भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज के एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग द्वारा नायडू हॉल में एक भव्य क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में  वाजपेयी  के जीवन, योगदान एवं भारत के प्रति उनके दृष्टिकोण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उनके विचारों से प्रेरणा लेना था।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. ओ.पी. चौधरी, विभागाध्यक्ष (ए.एस.एच. विभाग) के स्वागत भाषण से हुई। क्विज प्रतियोगिता में भारतीय राजनीति पर आधारित प्रश्नों के साथ-साथ  अटल बिहारी वाजपेयी  के जीवन और उपलब्धियों पर विशेष खंड शामिल किया गया।

प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी सराहनीय ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन किया। उपस्थित श्रोताओं को भी बोनस प्रश्नों के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिला, जिससे माहौल अत्यंत जीवंत और प्रेरणादायक बना रहा।

इस सफल आयोजन का संचालन डॉ. पूनम सिंह, सहायक आचार्य, ए.एस.एच. विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन  ऋषि कुमार एवं डॉ. नीरज शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विजेता प्रतिभागी:
प्रथम स्थान: रोहित दुबे एवं रोनित

द्वितीय स्थान: मुकेश कुमार यादव, मनीष कुमार राय एवं निखिल यादव

तृतीय स्थान: नितेश सिंह यादव एवं मोहित कुमार सिंह

यह प्रतियोगिता न केवल छात्रों के लिए एक शैक्षणिक मंच साबित हुई, बल्कि यह भारत के महान सपूत  अटल बिहारी वाजपेयी  को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी एक सशक्त माध्यम बनी। इस आयोजन ने उनके बताए देशभक्ति, नेतृत्व और दूरदर्शिता जैसे मूल्यों को उजागर किया।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : ट्रैक्टर- ऑटो में भिड़ंत इंजीनियरिंग के छात्र की मौत
विहिप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने समरसता कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के गोत्र के जांच की मांग की
मार्च में देर शाम तक खुलेंगे निबंधन कार्यालय, अंतिम रविवार को भी होगा पंजीकरण
जम्मू-कश्मीर: नवरात्र के मौके पर रोशनी से जगमग श्री माता वैष्णो देवी मंदिर
एमआरआई प्रक्रिया के दौरान छह वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया
कोरोना प्रोटोकॉल के तहत धार्मिक रामलीला का मंचन 7 अक्टूबर से, 19 सितम्बर को होगा भूमि पूजन, दशहरा मह...
भारतीय जनता पार्टी दादरी विधानसभा में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश और...
रयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा ने 'को-एड डे स्कूल – ग्रेटर नोएडा -7' श्रेणी में शिक्षा जगत के प्...
शारदा विश्वविद्यालय : स्कूल ऑफ़ मेडिकल साइंस में ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 5 औद्योगिक इकाइयों के लिए दी 62 एकड़ जमीन, रोजगार के अवसर मिलेंगे 
इंडिया एक्सपो मार्ट में लगेगा उपलब्धियों और योजनाओं का अनोखा संगम
शारदा यूनिवर्सिटी ने 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों का जश्न
पेट्रोल-डीजल को दायरे में लाने पर चर्चा, होटल-रेस्टोरेंट से खाना मंगाना हो सकता है महंगा
वीर बाल दिवस पर दादरी में गूंजा बलिदान का जयघोष, 230 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
आई.ई.सी कॉलेज में उद्यमिता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
यू.पी. रेरा की बड़ी पहल: 9 जिलों में ₹3,200 करोड़ की 16 रियल एस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी