सेक्टर-39 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, तीन गिरफ्तार — एंडेवर गाड़ी से चोरी का सामान बरामद

ग्रेटर नोएडा। थाना सेक्टर-39 पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी पकड़े गए हैं। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी।

घटना शनिवार सुबह की है, जब थाना सेक्टर-39 पुलिस सोम बाजार कट के सामने चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन वे रुकने की बजाय स्कूटी घुमा कर भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश को गोली लगी।

घायल बदमाश की पहचान नदीम पुत्र सलीम निवासी दया बस्ती, रेलवे कॉलोनी, थाना सराय रोहिल्ला, दिल्ली के रूप में हुई है। उसके पास से एक तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस, चोरी की स्कूटी (DL 8 ST 5228) और हाल ही में सेक्टर-36 में हुई चोरी का सामान बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, 15 मई 2025 की शाम सेक्टर-36 में खड़ी एंडेवर कार का शीशा तोड़कर गाड़ी में रखे पर्स से ₹4000 नकद, आधार कार्ड और अन्य सामान चोरी हुआ था। मुठभेड़ के बाद बरामद सामान में ₹2000 नकद, आधार कार्ड और अन्य सामान शामिल है।

मुठभेड़ के बाद मौके पर कांबिंग की गई, जिसमें नदीम के दो साथी — आकाश उर्फ टमाटर उर्फ लाला पुत्र केत सिंह और आशीष पुत्र सीताराम, दोनों निवासी दया बस्ती, रेलवे कॉलोनी, सराय रोहिल्ला, दिल्ली — को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी नदीम पर लूट और चोरी के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस अन्य कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी देखे:-

दनकौर पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर गिट्टी चोरी करने वाले बदमाश बदमाश
महिला से दुर्व्यवहार कर लूट करने वाले बदमाश पहुंचे हवालात
पुलिस की गोली से घायल हुआ ईनामी बदमाश
गैंगरेप मामले में रवि काना को मिला कोर्ट से झटका
पुलिस से बदसलूकी कर आरोपी को भगाया, दो गिरफ्तार
विदेश में रहने वाले लोगों के मोबाइल फोन और लैपटॉप में वायरस भेजकर ठगी करने वाले चार युवतियों समेत 1...
अवैध हथियार के साथ चार गिरफ्तार, रणदीप भाटी गैंग से ताल्लुक, निकाय चुनाव में खपाने की थी तैयारी ! जा...
यमुना अथॉरिटी के भूखण्ड़ आंवटन का फर्जी विज्ञापन नेट पर किया प्रसारित, पहुंचा हवालात 
साइको किलर संदीप पहलवान ढेर: ट्रक ड्राइवरों का क़ातिल बागपत मुठभेड़ में मारा गया, यूपी एसटीएफ की बड़...
मुठभेड़ के बाद एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश
दस लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार
एसीटीएफ व नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े पारदी गैंग के ईनामी बदमाश
दादरी पुलिस के हत्थे चढ़े शराब, चेकिंग के दौरान गिरफ्तार
स्काइप एप से इलाज के दौरान ब्लैकमेल करने के लिए नाबालिग बच्चियों की अश्लील तस्वीर खींचने वाला साइकेट...
दादरी पुलिस ने शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का किया खुलासा
दो तस्कर गिरफ्तार, 15 किलो गांजा बरामद