सपा शासन के दौरान निर्माण कार्यों और भर्ती की रिपोर्ट तलब

ग्रेटर नोएडा : प्रदेश में काबिज हुई योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सपा शासन के दौरान हुए निर्माण कार्यों एवं भर्तियों की रिपोर्ट मांगी है। शनिवार को प्राधिकरण अधिकारी लखनऊ तलब किए गए हैं। अधिकारियों को अपने साथ निर्माणाधीन प्रोजेक्ट की रिपोर्ट लाने को कहा गया है । शासन के अगले आदेश तक ठेकेदारों के बिल भुगतान पर भी रोक रहेगी। सिर्फ उन्हीं ठेकेदारों को भुगतान किया जाएगा, जिनके निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। इसके अलावा नए निर्माण कार्यों के टेंडर भी प्राधिकरण नहीं निकालेगा।

सपा के शासन काल में मेट्रो, डीएमआइसी, इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रीयल टाउनशिप, प्राधिकरण का स्थाई भवन, मेट्रो डिपो व उसके कर्मचारियों के लिए आवास समेत कई परियोजनाओं का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। कुछ भर्तियां भी प्राधिकरण में हुई थीं। प्रदेश में अब सत्ता परिवर्तन हो चुका है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्राधिकरण के तमाम कार्यों पर रोक लगा रखी है। शुक्रवार को शासन ने प्राधिकरण को एक और पत्र भेजकर निर्माणाधीन परियोजनाओं की जानकारी मांगी। शासन का पत्र मिलते ही अधिकारी जानकारी एकत्र करने में जुट गए हैं। शुक्रवार को सभी अधिकारी जानकारी जुटाने में लगे रहे। शासन ने कड़े शब्दों में कहा है कि नए कार्यों के लिए यदि टेंडर निकालने की प्रक्रिया चल रही है तो अविलंब उसे स्थगित कर दिया जाए। प्रदेश सरकार के आदेश के बिना किसी भी कार्य के लिए टेंडर नहीं निकाला जाएगा। शासन ने टेंडर निकालने की प्रक्रिया व भूखंड आवंटन प्रक्रिया की भी जानकारी मांगी है। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही ठेकेदार बिल भुगतान कराने के लिए प्राधिकरण के चक्कर काट रहे हैं। शासन को अंदेशा है कि ठेकेदार गलत सूचनाएं देकर अथवा अधूरे निर्माण कार्य पर पूरा भुगतान करा सकते हैं, इसलिए सभी कार्यों के बिला भुगतान रोक दिए गए हैं।

यह भी देखे:-

IT कंपनियों के लिए यहां बन रहा इंफ्रास्ट्रक्चर, 12 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी
यूपी में रोपे गए 25.51 करोड़ पौधे : लक्ष्य पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेशवासियों का जताया आ...
खाद्य तेलों की क़ीमतें छू रही आसमान, लोग हो रहे परेशान और हलकान
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 में बागेश्री संगीत विद्यालय का शानदार प्रदर्शन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित होगी कोरियन और जापानी सिटी
पोस्टमॉर्टम हाउस में लाशों के बीच अश्लीलता का खेल
दिल्ली - दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
यमुना प्राधिकरण में मकान, स्कूल, होटल व अस्पताल बनाने के लिए आएगी भूखंड की योजना
UP Assembly Election 2022: BJP व निषाद पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा आज
Hyundai Announces Blockbuster Launch of 'The New 2018 ELITE i20'
Delhi School Reopening: महामारी से हालात सुधरने तक फिलहाल नहीं लगेंगी फिजिकल क्लासेस – शिक्षा मंत्री
कोरोना वैक्सीन को लेकर किसी तरह की देनदारियों से संरक्षण चाहती है SII, सूत्रों ने दी जानकारी
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में "समस्या समाधान और विचार सृजन" पर प्रेरणादायक कार्यशाला, छात्रों ने सीखा...
श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
श्रीधार्मिक रामलीला सेक्टर पाई: बुराई के प्रतीक रावण कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले का दहन