ग्रेटर नोएडा : सपाईयो ने की बैठक, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरसिंह यादव का हुआ जोरदार स्वागत

ग्रेटर नोएडा : आज दादरी में समाजवादी पार्टी के नगर कार्यकर्ताओं की एक बैठक गढ़ी गांव में रामटेक कटारिया के आवास पर अयोजित की गई, इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरसिंह यादव का फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में संगठन की मजबूती के लिये विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरसिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे देश में आर्थिक आपातकाल जैसे हालत हो गये है, बेरोजगारी चरम सीमा पर है ।

पूरे प्रदेश में जगह- जगह किसान धरने पर बैठे है, उनकी समस्या पर सरकार गम्भीर नहीं है। लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में भाजपा को व्यापक बहुमत देने वाली जनता को अपनी भूल पर पछतावा हो रहा है और अब वह अखिलेश यादव के कार्यकाल को याद कर रही है और कहा कि सामाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता एकजुट हो पार्टी को मजबूत करने के लिये मेहनत करें। मेहनती कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह दी जायेगी। इस मौके पर मुख्य रुप से राजकुमार भाटी, विजेन्द्र नागर, श्याम सिंह भाटी, वीरेंद्र खारी, मनोज गोयल, रामटेक कटारिया, अशोक प्रमुख, भूपेंद्र सिंघल, अनीस अहमद, सूरज राणा, इमरान मेवाती, चौधरी रामवीर सिंह, इस्लामुदीन मलिक, आजाद मुखिया, तेजपाल, जगबीर प्रधान, रहीसुद्दीन, अंकित गुर्जर, जयकरन, जीतू कटारिया, बलबीर, प्रेमराज आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

डोर टू डोर जनसंपर्क कर सपा रालोद गठबंधन के  प्रत्याशी अवतार भड़ाना ने मांगे वोट
सेल्फी विद लाभार्थी कार्यक्रम की शुरुआत करने पहुंची रेखा गुप्ता का भाजपा  महिला मोर्चा ने किया भव्य ...
बहुजन समाज पार्टी का नया गौतमबुद्ध नगर लोकसभा प्रभारी नियुक्त
गौतमबुद्धनगर : ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवारों की सूची जारी, देखें
Parliament Special Session 2023: 5 दिवसीय संसद का विशेष सत्र आज से शुरू, PM कर सकते हैं बड़ा एलान
देखें LIVE ,  सम्राट मिहिर भोज जी की प्रतिमा का अनावरण व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का उद्घाटन करते मु...
लखनऊ: पार्टी कार्यालय के सामने किया सपा कार्यकर्ता ने आत्मदाह का प्रयास, चुनाव में टिकट नहीं मिलने स...
भाजपा युवा मोर्चा का एक दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न
लोकबंधु राजनारायण की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया
देखें VIDEO, ग्रेनो में भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाई महामना मालवीय और अटल की जयंती
निर्वाचन अधिकारी के निर्णय के खिलाफ हाईकोर्ट में करेंगे अपील -श्याम सिंह भाटी
एडवोकेट रविन्द्र भाटी के नेतृत्व में निकली गई साईकिल परिवर्तन यात्रा, क्या हैं मुद्दा, पढ़ें पूरी खबर
व्यापारियों के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पड़ यात्रा, किया ऑनलाइन व्यापार का विरोध
सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन
समाजवादी पार्टी ने किया सदस्यता अभियान शुभारंभ
बजट देश की प्रगति को और अधिक गति देने वाला : धीरेन्द्र सिंह