ऑटो एक्सपो 2018 को लेकर डी.एम बी.एन. सिंह ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा -निर्देश

ग्रेटर नोएडा : हर साल की तरह इस साल भी आगामी 7 फरवरी से 14 फरवरी तक एक्सपो मार्ट ग्रैटर नोएडा में आॅटो एक्सपो 2018 का आयोजन किया जायेगा। इसे सफल बनाने के उद्देश्य से कलैक्ट्रेट के सभागार में जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। इस अवसर पर आॅटो एक्सपो 2018 के आयोजन के सम्बन्ध मे सोसाइटी आॅफ इण्डियन आॅटो मैन्यूफैक्चरर्स के प्रतिनिधयों के द्वारा आॅटो एक्सपो आयोजन के सम्बन्ध मे कम्प्यूटर डिस्प्ले के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी उपलब्ध करायी गयी।

डीएम सिंह ने इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि यह एक अंर्तराष्ट्रीय आयोजन है और प्रत्येक अलटरनेट वर्ष आॅटो एक्सपो का आयोजन गेटर नोएडा में किया जाता है। इसलिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के द्वारा समय रहते अपनी सभी तैयारिया पूर्ण कर ली जाये और यह भी देख लिया जाये। विगत वर्षो में आयोजन के आधार पर यदि कोई कार्य किया जाना आवश्यक है, तो उसके सम्बन्ध मे भी कार्य योजना बना कर उसे अन्तिम रूप प्रदान किया जायें।
आॅटो एक्सपो आयोजन के सम्बन्ध में पार्किंग, आॅटो तथा टैक्सी स्टैण्ड बनाये जाने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारीयों के द्वारा स्थलीय निरीक्षण करते हुये उसे तैयार करने की कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि आयोजन में बाहर के देशों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे, उन्हें एक्सपो मार्ट तक आने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडे़। इसके लिए सम्बन्धित मार्गो पर सकेंत चिन्ह एवं होर्डिग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये।

जिलाधिकारी ने कहा कि आॅटो एक्सपो प्रदेश के विकास माॅडल कार्य करने के उद्देश्य से प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा प्रदेश के औद्योगिक विकास माॅडल की स्लाईड तैयार कर आयोजन के समय इसका संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। डीएम ने यह भी कहा कि आॅटो एक्सपो आयोजन के सम्बन्ध मे विद्युत आपूर्ति, अग्निशमन, स्वास्थय सेवाऐं, लाईसेंस एवं उत्पाद कर, व्यापार कर आदि से सम्बन्धित जो विभागीय अधिकारी है, उनके द्वारा भी अपनी समस्त विभागीय तैयारियाॅ पूर्ण करने की कार्यवाही की जाये। सुरक्षा व्यवस्था से सम्बन्धित पुलिस विभाग के अधिकारियों के द्वारा एक कार्य योजना तैयार करते हुये उसे अन्तिम रूप प्रदान किया जाये।

डीएम ने यह भी कहा कि आॅटो एक्सपो आयोजन के सम्बन्ध में जो सम्बन्धित विभागीय अधिकारी है, वह इस आयोजन के सम्बन्ध में विभागीय नोडल अधिकारी नामित करते हुये उसकी सूचना आॅटो एक्सपो मार्ट के अधिकारियों को उपलब्ध करायेगें।

आयोजित बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनीति, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुमार विनीत, उपजिलाधिकारी सदर अंजनी कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ अनुराग भार्गव, पुलिस अधीक्षक यातायात ए0के0 झाॅ, सोसाईटी आॅफ इण्डियन आॅटो मोबाईल मैन्यूफैक्चरर्स के प्रतिनिधिगण तथा इण्डियन एक्सपो मार्ट के अधिकारियांे के द्वारा भाग लिया गया।

यह भी देखे:-

वोटिंग में धांधली रोकने में मददगार बनेगा cVIGIL App, जानें आप कैसे कर पाएंगे शिकायत
पुलवामा अटैक: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पाक से वापस लिया MFN का दर्जा
लॉकडाउन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की देश से सात अपील, कहा 'वयं राष्ट्रे जागृयाम' , पढ़े क्या है
मंदी को लेकर वित्त मंत्री की प्रेस कांफ्रेंस, जानिए अहम बातें
इन मेट्रो स्‍टेशन से मिलेंगे ऑटो एक्सपो के टिकट
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन
NEWS FLASH : 20 साल जेल की सजा काटेगा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह, कोर्ट ने लगाया भारी रकम...
अयोध्या मामला: क्या जन्मस्थान एक न्यायिक व्यक्ति हो सकता है? - न्यायालय
जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता : अमेरिकी मीडिया 
कैब मैं छूटा विदेशी महिला का पर्स पुलिस ने कराया बरामद
नार्वे देश की महिला न्याय के लिए लगा रही थाने के चक्कर
अयोध्या विवाद :विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्थता पैनल गठित
डलास टोटल होम एंड गिफ्ट मार्केट, 2022  में ईपीसीएच की उपस्थिति दर्ज
COVID-19:सदमे में जर्मनी के मंत्री ने की खुदकुशी
बजट 2019 : पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जानिए क्या रहा ख़ास
अर्धसैनिक बलों के जवान अब हवाई जहाज से भी कर सकेंगे कश्मीर तक का सफर, सरकार ने दी मंजूरी