नहायखाय के साथ सूर्योपसना का महापर्व छठ आज से शुरू, जानिए इसकी खासियत

ग्रेटर नोएडा : सूर्योपसना का चार दिवसीय महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हो गया। लोक आस्था के महापर्व छठ के पहले दिन व्रती ने अंता:करण की शुद्धि के लिए नहाय-खाय के संकल्प के तहत नदियों तालाबों के निर्मल एवं स्वच्छ जल में स्नान करने के बाद अरवा भोजन ग्रहण क्र व्रत की शुरुआत की। छठ पर्व मनन ेके लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा और सूरजपुर सहित अन्य स्थानों पर छठ घात बनाये गए हैं। वहीँ छठ पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली पूजा सामग्री भी बाजारों में बिक रही है।

छठ महापर्व की खासियत

परिवार को सुख -समृद्धि तथा कष्टों के निवारण हेतु किये जाने वाले इस व्रत की एक खासियत ये भी है इस पर्व को करने के लिए किसी पंडित की जरुरत नहीं होती है। महापर्व छठ के दुसरे दिन व्रती स्नान करने के बाद अपना उपवास शुरू करेंगे। दिन भर निर्जला उपवास के बाद व्रती सूर्यास्त होने पर भगवन सूर्य की पूजा कर एक बार ही दूध और गुड़ से बनी खीर खाएंगे। इसके बाद जबतक चाँद दिखेगा तभी तक वह जल ग्रहण कर सकेंगे और उसके बाद से उनका करीब 36 घंटे का निराहार व्रत शुरू हो जायेगा।

इस व्रत के तीसरे दिन व्रतधारी अस्तचलगामी सूर्य को नदियों, तालाबों और शहर में बने छठ घाटों में खड़े होकर प्रथम अर्ध्य अर्पित करेंगे। पर्व के चौथे दिन व्रत धारी नदियों, तालाबों और छठ घाटों में खड़े होकर उदयीमान सूर्य को दूसरा अर्ध्य देंगे। इसके साथ ही व्रतियों का चार दिवसीय निर्जला व्रत का समापन हो जायेगा और वे अन्न ग्रहण कर सकेंगे।

यह भी देखे:-

विधि विधान के साथ हुई देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा
जैन समाज द्वारा संस्कारशाला 2.0 का भव्य आयोजन
कल का पंचांग, 19 मई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
22 महीनों में 11 करोड़ 72 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन
आज का पंचांग, 16 सिंतबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
जीवन ज्योति शिक्षा समिति ने कराया दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन
बाबा बालक नाथ के भक्तों ने निकाली झंडा प्रभात फेरी
आज देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है सूर्य उपासना का महा पर्व "मकर संक्रांति"
महाशिवरात्रि 2022: जग कल्याण को महादेव नीलकंठ कहलाए
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बुद्ध पूर्णिमा
आज का पंचांग, 11 दिसंबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
ग्रेटर नोएडा के स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम
आज का पंचांग, 13 जुलाई 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मूहुर्त
कल का पंचांग, 8 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
नोएडा में छठ पूजा,  व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया
आज का पंचांग, 14 जनवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त