पॉलीथिन के खिलाफ जहांगीरपुर नगर पंचायत का अभियान, दुकानों से 50 किग्रा पॉलिथीन जब्त
ग्रेटर नोएडा : जहांगीरपुर नगर पंचायत द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन को प्रयोग करने के खिलाफ अभियान चलाकर पॉलिथीन को जब्त किया तथा दुकानदारों पर जुर्माना वसूला गया। नगर के कॉलेज बस स्टैंड पर अधिशासी अधिकारी वंदना शर्मा ने नगरपंचायत की टीम व पुलिस प्रशासन के साथ प्रतिबंधित पॉलीथिन को प्रयोग में लाने के खिलाफ अभियान चलाकर दुकानदारों से जुर्माना वसूला व पॉलिथीन को जब्त किया पोलोथिन का प्रयोग करता पाया गया उनसे पांच सौ रूपये का जुर्माना और ठेली रेहड़ी सब्जी विक्रेताओ से सौ रूपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान केई जगह व्यापारियों से झड़प भी हुई। अभियान के तहत ₹7500 रूपये का जुर्माना व लगभग 50 किलो पॉलिथीन जब्त की। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों का कहना है कि सीधे जहां फैक्ट्रियों पर पॉलिथीन बनती है उसी पर रोक लगाई जाए। अभियान में टैक्स कलेक्टर बनवारीलाल वशिष्ठ सफाई ठेकेदार भगवानदास वाल्मीकि आदि कर्मचारी उपस्थित रहे. — रिपोर्ट: विनय शर्मा जहांगीरपुर)