ग्रेटर नोएडा के इन स्कूलों में हर्षोल्लास के मनाया गया हिंदी दिवस समारोह

ग्रेटर नोएडा : शहर के विभिन्न स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ हिंदी दिवस मनाया गया।
समसारा विद्यालय, रॉयन इंटरनेशनल स्कूल, सेट जॉसेफ स्कूल, जीसस एण्ड मैरी काॅनवेंट स्कूल, एपीजे इंटरनेशनल स्कूल , लिटिल एंजल स्कूल नोएडा, सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज , मेरी गोल्ड पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर विभिन कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। नीचे पढ़ें विस्तृत रिपोर्ट —




समसारा विद्यालय में शानदार तरीके से हिंदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर हिंदी भाषा को सम्मान देते हुए और विशाल हिंदी साहित्य के ज्ञान रूपी भंडार को विद्यार्थियों के सामने उजागर किया गया । कक्षा तीन और चार में कविता वाचन गतिविधि का आयोजन हुआ , कक्षा पांचवीं से लेकर कक्षा नवीं तक के विद्यार्थियों ने हिंदी दिवस के विशेष अवसर पर समूह गान और भिन्न स्वरचित कविताओं का वाचन किया। समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टेन प्रवीन रॉय जी ने हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर सभी को हिंदी भाषा के प्रति आदर भाव रखने की प्रेरणा दी और बताया कि हमारी भाषा ही हमारी पहचान व मान है। उन्होंने हिंदी भाषा के शुद्ध उच्चारण और शुद्ध लेखनी पर विशेष बल दिया।
——————————————————————————————————–

रॉयन इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा में हिंदी दिवस समारोह हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमे विद्यार्थीयों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। आज आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। प्राइमरी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिनमे हास्य कविता, नुक्कड़ नाटक तथा विभिन्न कवि-कवियत्रियों की झाकियां, उनकी विशेष कविताओं के साथ प्रस्तुत की गई। आधुनिक काल में के कवि-कवियत्री उदाहरण स्वरुप महादेवी वर्मा, सुभद्रा कुमारी चौहान, मैथली शरण गुप्त सूर्यकान्त त्रिपाठी “निराला”, हरिवंश राय बच्चन, की ओजपूर्ण कविताओं की पाठ विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह के साथ किया। हिंदी भारत की महत्ता और स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित लघु नाटिका एवं नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन छात्र-छात्रों द्वारा अंत्यंत उत्साह एवं प्रसन्नतापूर्वक किया।
————————————————————————————————————-

सेंट जॉसेफ स्कूल में हिंदी सप्ताह मनाया गया : अल्फा – 1 स्थित सेंट जॉसेफ स्कूल में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिंदी सप्ताह का आयोजन किया गया। बीते 8 सितम्बर से शुरू हुए हिंदी सप्ताह में विभिन कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमें छात्रों ने चित्रकला, गायन, जैसे कार्यक्रम प्रस्तुत किये। आज आयोजित कार्यक्रम का संचालन कक्षा 10 वीं की छात्रा शानू ने किया जिसने अपने प्रस्तुति से खुद को मजा हुआ वक्त साबित किया। इस मौके पर फादर मैथयू ने सभी को बधाई और शुबकामनाएं दीं।
——————————————————————————————————–

जीसस एण्ड मैरी काॅनवेंट स्कूल, ग्रेटर नोएडा में हिंदी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। आज के दिन विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन तो किया ही गया साथ ही हिंदी विषय में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले ग्रेटर नोएडा के अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों को पदक एवं प्रमाणपत्र द्वारासम्मानित किया गया। प्रातः 7ः30 बजे मुख्य अतिथि सुनीति एसपी ग्रामीण , एस पी शर्मा (अध्यक्ष इंडस्ट्रीयल एसोसियसन) एवं लूसी गैब्रियल (एडीटर बुलंद प्रजातंत्र), सेंट जोसफ स्कूल, ग्रेटर नोएडा के प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सबास्टियन तथा प्रबंधक फादर थाॅमस की उपस्थिति में सभी कार्यक्रमो का आयोजन किया गया।
———————————————————————————————————

एपीजे इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर आयोजित प्रतियोगिताओं के अंतर्गत वर्ग पहेली, कविता लेखन, चित्राधिरित कहानी लेखन, शब्दलडी, कथा कथन, अनुच्छेद लेखन आदि का आयोजन किया गया। अंतत: विद्यालय की प्राचार्य यशिका भारद्वाज ने हिंदी भाषा के महत्व एवं तत्कालीन आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए तथा छात्रों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए प्रतियोगिताओं का समापन किया।

———————————————————————————————————

नोएडा के सेक्टर 22 स्थित लिटिल एंजल स्कूल में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल की अध्यापिकाओं समेत स्कूल की प्रधानाचार्य ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य दीक्षा जोशी ने कहा कि हिंदी का स्थान कोई ले नहीं सकता। आज हम सोचते भी हिंदी में है और सपने भी हिंदी में ही देखते हैं। हिंदी हर हिन्दुस्तानी के रग रग में है। समय के साथ आज हिन्दी वहीं स्कूल के डायरेक्टर राजेन्द्र जोशी ने कहा कि हमारे देश मे हिंदी की महत्ता न समझने वाले हिंदी की ताकत से अनजान है, रोजगार देने वाली नए दौर की तमाम रचनात्मक बिधाओ तथा प्रौद्योगिकमें आज हिंदी का बोलबाला है। दुनिया मे की भाषाओ पर अस्तित्व बचाये रखने का संकट मडरा रहा है। 14 सितम्बर हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। हिंदी हमारी मातृभाषा है किन्तु दुरूख की बात है कि कुछ लोगो को अपनी मातृभाषा हिंदी में बोलने में शर्म आती हैं और फैशन में अंग्रेजी में बोलना पसन्द करते है । विदेशी छात्रों और विश्वविद्यालो में भी हिंदी की माँग बढ़ रही है । इस दौरान बच्चों को हिन्दी का महत्व भी समझाया गया। कार्यक्रम में माया गुप्ता, रीना व आरती समेत कई अध्यापिकायें मौजूद रहीं।

——————————————————————————————————–

सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज में हर्षोलास के साथ हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विशेष सभा का आयोजन किया गया। “हिंदी दिवस” के उपलक्ष्य में छात्राओं द्वारा कविता व विचारों का प्रस्तुतिकरण किया गया। छात्रों ने कहा हिंदी हमारी मातृभाषा है। हमारे देश की पहचान और अमूल्य धरोहर है। इस मौके पर प्रधानाचार्य रीमा डे ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिंदी भाषा एकता का आधार है और हम सभी को इस एकता के साधन का सम्मान करना चाहिए। इसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा निशा भाटी, और योगशिखा यादव को 10 वीं कक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर एसपी ग्रामीण सुनीति द्वारा सम्मानित किया गया।

——————————————————————————————————-

ईकोटेक – 1 एक्सटेंशन स्थित मेरी गोल्ड पब्लिक स्कूल में हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसका उद्देश्य बच्चों में हिंदी का प्रयोग दैनिक जीवन शैली में किस प्रकार करना है और उसके महत्त्व को बनाये रखा है इसके बारे में बताया गया। कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों द्वारा हिंदी कविता का लेखन का आयोजन कराया गया जिसका विषय स्वच्छता, मित्रता और माँ था। इसके अलावा वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय “आधुनिक तकनिकी लाभदायक व हानिकारक” था। जूनियर ग्रुप कक्षा छः से आठ तक की विजेता विशु श्रीवास्तव (कक्षा – VI A गाँधी हॉउस) और सरगम भाटी ( कक्षा – XII A गाँधी हॉउस ) रहे।

यह भी देखे:-

जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में  मातृ दिवस पर विशेष सभा              
स्कूलों व शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस , देखें झलकियाँ
Independence Day Celebration at Ryan Greater Noida
समसारा विद्यालय को भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में हांसिल हुआ स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड
जीएल बजाज में पीजीडीएम बैच 2021-23 के छात्रों के लिए "ई-सेल का परिचय" का आयोजन
सिटी हार्ट अकादमी में हर्षोल्लास से मनाया गया लोहड़ी पर्व
"रघुपति राघव रजा राम" से गूंजा सेंट जोसफ स्कूल
CHRISTMAS CELEBRATION AT RYAN GREATER NOIDA
यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा, 24 अप्रैल से 10वीं व 12वीं की परीक्षा शुरू होगी
ग्रेटर वैली में ’’स्प्रिट आॅफ डांस’’ कार्यक्रम का आयोजन 
जहांगीरपुर प्राथमिक विद्यालय में छात्र- छात्राओ को वितरण किये बैग
Ryan Greater Noida Won Udaan 2022 Badminton Championship 
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल परिसर में परंपरागत खेलों का आयोजन
सावित्री बाई इंटर कॉलेज में शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम
जी. डी. गोयंका में मनाया गया ONLINE बैसाखी का पर्व
सावित्री बाई फूले बालिका कॉलेज में "बेटी बचाओ , बेटी पढ़ाओ साप्ताहिक दिवस आयोजित