ITS कॉलेज द्वारा स्वउद्यमिता पर कार्यशाला आयोजित
ग्रेटर नौएडा : आई.टी.एस. इंजीनिंयरिंग काॅलेज, के Entrepreneurship इकाई ने कु0 मायावती राजकीय कन्या पाॅलिटेक्नीक, बादलपुर में तीन दिवसीय Entrepreneurship जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वउद्यमियता की ओर जागरूक करना है। यह कार्यशाला ’’विज्ञान एवं प्रधोगिकी विभाग’’ भारत सरकार की और से प्रायोजित की गयी थी।
कार्यशाला के प्रथम दिवस पर मनविन सिंह चड़ढा, सहवक्ता ई.सी.ई. विभाग अध्यापक ने आज के युग में उद्यमियता के महत्व को समझाया। इसके उपरांत द्वितीय सत्र में डाॅ पल्लवी ने नए बाजार विकल्पों और रणनीतियों के विस्तार पर उससे जुडे पहलु पर विशेष चर्चा की। करियर के अवसर पर विशेष चर्चा की व छात्रों के प्रश्नों का उत्तर दिया।
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर ओ.पी. सिंह मुख्य प्रबंधक, एन.एस.आई.सी. ओखला नई दिल्ली उपस्थित थे। उन्होंने फंडिंग शाखा जैसे एन.एस.आई.सी.ए डी.आई.सी. द्वारा दी जाने वाली लोन सुविधाओं के बारें में अवगत कराया। व्यवसाय से जुडे़ प्लान हेतु पूर्ण रूप से मद्द करने का भरोसा दिया।
कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर छात्रों को इन्डस्ट्री विजीट का आयोजन किया गया।छात्रों ने “एस.एस. सोलर एनर्जी” नोएडा में सोलर उपकरणें से मशीनों को बनते देखा। अंतिम सत्र में छात्रों को कार्यशाला के प्रमाण-पत्र “वितरित” किये गये। एस.एन. सिंह, प्रधानाचार्य, कु0 मायावती राजकीय कन्या पाॅलिटेक्नीक ने कार्यशाला आयोजन पर आई.टी.एस. काॅलेज को आभार व्यक्त किया। कार्यशाला का संचालन डाॅ पल्लवी ने किया। मनविन सिंह चड़ढा व सौरभ कुमार ने कु0 मायावती राजकीय कन्या पाॅलिटेक्नीक द्वारा दिये गये सहयोग व व्यवहार के लिए सराहना की।