शारदा विश्वविद्यालय : नवप्रवेशित मेडिकल स्टूडेंट्स से चांसलर पी.के गुप्ता ने कहा – निस्वार्थ सेवा भाव ही सफल डाक्टर का मूल मंत्र
शारदा विश्वविधालय के मेडिकल कॉलेज के एम्बीबीएस के 9वें बैच के विद्यार्थिओं का ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया | दो दिवसीय कार्यक्रम में सभी प्रथम वर्ष के विधार्थी अपने माता पिता के साथ उपस्थित थे| शारदा विश्वविधालय के चांसलर सहित सभी उच्य अधिकारिओं ने भाग लिया तथा नव आगंतुक छात्रों का स्वागत किया|
हरिद्वार के गायत्री परिवार के सहयोग से हवन का आयोजन किया गया| विश्वविधालय से सम्बंधित जानकारी देते हुए रजिस्ट्रार अमल कुमार ने कहा की 1996 में 160 छात्रों से आरम्भ हुआ शारदा ग्रुप में आज बीस हज़ार से ज्यादा विधार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं| शारदा विश्वविधालय अपने विश्वस्तरीय शैक्षिक माहौल के लिए जाना जाता है| आज 58 देशों के विधार्थी यहाँ शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं| कुलपति डॉ बी एस पवार ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा की आज डॉक्टर को दूसरा भगवन का दर्जा प्राप्त है| आने वाले दिनों में मेडिकल तथा इंजीनियरिंग को साथ मिलकर शोध करने की जरुरत है |
शारदा विश्वविधालय के चांसलर पी के गुप्ता ने आये हुए सभी अभिभावकों तथा छात्रों का स्वागत करते हुए कहा की देश का भविष्य आपके हांथों में है| कोई भी वयक्ति जब इलाज करने जाता तब आपने सकारात्मक आचरण से उसके पचास फीसदी समस्या का निदान कर सकते हैं| आने वाला कल सेवा का है | आपको सामने वाले के लिए सेवा का भाव रखना पड़ेगा तभी आप सफल डॉक्टर बन सकते हैं|
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ करिहोलू ने मेडिकल से सम्बंधित सभी जानकारिओं से छात्रों को अवगत कराया | प्रो वाईस चांसलर डॉ रणजीत गोस्वामी ने भी छात्रों को सम्बोधित किया| कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों को सफेद कोट वितरित किया गया |