राष्ट्रपति ने पैराएथलीट वरुण सिंह भाटी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया

नई दिल्ली : राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रीय खेल दिवस पर मंगलवार को रियो पैरालिंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पैरा हाई जम्पर वरुण सिंह भाटी को अर्जुन पुरस्कार से सम्‍मानित किया।

बता दें पैरा एथेलेटिक्स के लिए अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करने वाले वरुण सिंह भाटी ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गांव के रहने वाले हैं। वो जब बहुत छोटे थे तभी पोलियो के कारण उनका एक पैर खराब हो गया था। इसके बावजूद भाटी ने हिम्मत नहीं हारी। 21 साल के भाटी ने 2014 के इंचियोन पैरा-एशियाई खेलों में पांचवां स्थान हासिल किया। उसी साल चीन ओपन एथलेटिक्स चैपियनशिप में भी इन्होंने गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। वर्ष 2016 रियो पैरालंपिक में वरुण ने हाई जम्प मे कांस्य पदक जीता है।

बता दें अर्जुन पुरस्कार खिलाड़ियों को दिये जाने वाला एक पुरस्कार है जो भारत सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये दिया जाता है।वरुण सिंह भाटी को अर्जुन पुरस्कार मिलने पर क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है।

खेल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 29 खिलाडियों को राजीव गांधी, खेल रत्न, अर्जुन अवार्ड और ध्यान चंद अवार्ड से 29 खिलाडियों को सम्मानित किया। अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को पांच लाख रूपये का नगद पुरस्कर तथा प्रशस्तिपत्र दिया गया।

यह भी देखे:-

22वी उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक अंतर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता: पीएसी पश्चिमी जोन जीता मैच, बना चैंपि...
सेन्ट जोसेफ स्कूल में 21वीं एएसआईएससी राष्ट्रीय बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता का आयोजन
रफ्तार और रोमांच के इवेंट का हुआ आगाज, फाइनल रेस के साक्षी बन सकते हैं सीएम योगी
10 वीं अन्तराज्यीय प्रतियोगिता कराटे में खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर
शारदा के डॉक्टर नितिन भगत ने जीता स्वर्ण पदक
India vs Pakistan : भारत ने वनडे विश्व कप में पाक के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की, 100% जीत का र...
INDvENG: दो साल बाद टेस्ट देंगे कुलदीप, अश्विन के साथ स्पिन की जिम्मेदारी
घंघोला गाँव की बेटियों ने कुश्ती में जीता स्वर्ण
इस बेटी ने भी " दंगल" जीतकर पिता के सपने को किया साकार : जानिए संघर्ष से सफलता तक की कहानी
टोक्यो ओलंपिक्स 2020 : ग्रेटर नोएडा में नीरज चोपड़ा के जीत का जश्न, एक्टिव सिटिज़न टीम ने बांटे लड्डू...
RYAN GREATER NOIDA EMERGE WINNER AT INTER RYAN BADMINTON CHAMPIONSHIP
GREATER NOIDA RYANITES SHINES IN Badminton
एनजीओ टी ट्वेंटी टूर्नामेंट में नवरत्न फाउंडेशन की धमाकेदार जीत
तैराकी में सिवा श्रीधर ने नया खेल रिकॉर्ड बनाया; खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सिवा के व्यक्तिग...
मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम गोल्ड जीता, पंजाब यूनिवर्सिटी पदक तालिका म...
रयान ग्रेटर नोएडा के CBSE ZONAL ताइक्वांडो विजेता छात्र -छात्राओं का नेशनल में चयन