“विजय सिंह पथिक ” पुस्तक का विमोचन 28 मई को, सपा नेता राजकुमार भाटी ने लिखी है पुस्तक
ग्रेटर नोएडा : महान, स्वतंत्रता सेनानी, लेखक, कवि व पत्रकार विजय सिंह पथिक की 63 वीं पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में सपा नेता राजकुमार भाटी द्वारा लिखित पुस्तक “विजय सिंह पथिक” का विमोचन किया जायेगा।
राजकुमार भाटी ने बताया इस उपलक्ष्य में विजय सिंह पथिक शोध संसथान द्वारा गोष्ठी का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसका विषय ” धर्म पर आधारित राजनीति के खतरे” रखा गया है। गोष्ठी में अभय कुमार दुबे (लेखक एवं विचारक), अरविन्द मोहन ( वरिष्ठ पत्रकार ) , डॉ. जान दयाल (वरिष्ठ पत्रकार एवं चिंतक) , अजय कुमार (संपादक उद्भावना) प्रमुख वक्तागण के रूप में शामिल होंगे। इसी दौरान पुस्तक “विजय सिंह पथिक का विमोचन किया जायेगा। इस पुस्तक में विजय सिंह पथिक की जीवनी पर प्रकाश डाला गया है।
कार्यक्रम रविवार 28 मई को सुबह 9 बजे से नॉलेज पार्क – 1 स्थित ईशान इंस्टीट्यूट में आयोजित किया जायेगा।