NEWS FLASH : 20 साल जेल की सजा काटेगा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह, कोर्ट ने लगाया भारी रकम का जुर्माना
रोहतक : डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम 20 साल की सजा कटेगा। राम रहीम के वकीलएस.के.गर्ग ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा दो साध्वियों के साथ रेप मामले में राम रहीम को 10 -10 साल की सजा मिली है। पहले रेप के लिए 10 साल की सजा ख़त्म होते ही राम रहीम को दूसरे रेप के लिए 10 साल की सजा और काटनी होगी।
आज रोहतक के जेल में सीबीआई की विशेष अदालत के जज जगदीप सिंह ने उन्हें यह सजा सुनाई थी। पहले बताया जा रहा था दोनों सजा समांनातर चलेंगी। पर अब यह साफ़ हुआ है कि दोनों सजा राम रहीम को अलग- अलग काटनी पड़ेगी। साथ ही 15 लाख- 15 लाख का जुर्माना देना पड़ेगा। जो दोनों पीड़िताओं को दिया जायेगा। इसकी पुष्टि सीबीआई ने भी की है। अब राम रहीम सिंह को 2037 तक जेल की कठोर सजा काटनी होगी।