कविकुम्भ में ग्रेनो की कवयित्री अंजलि शिशोदिया सम्मानित
ग्रेटर नोएडा:हिंदी साहित्य अकादमी के तत्वाधान व अनामिका जैन अम्बर व सौरभ जैन सुमन के संयोजन में हस्तिनापुर की पावन धरा पर कविकुम्भ 2019 के कार्यक्रम की सफलता ने जो इतिहास रचा वो वाकई सराहनीय था।
इस पावन कवि कुम्भ मे ग्रेटर नोएडा की वहनीय कवियत्रि अंजलि शिशोदिया जी को भी सम्मानित किया गया। अंजली सिसोदिया ने कहा कि”भाई वेद ठाकुर समर्पित राठौर उमंग गोयल प्रतीक गुप्ता,विमल ग्रोवर आप सभी के संयोजन और व्यवस्था काबिले तारीफ है।पूरे भारत वर्ष से आये उच्चकोटि के कविगण और आप सभी के साथ बहुत प्यारा पारिवारिक माहौल रहा।इस मौके पर अजय अंजाम, मोहन मुंतजिर,आलोक बेजान,दीदी कुसुम सिंह ,रनीका,प्रवीण तोमर राहुल जैन का स्नेह प्राप्त हुआ|
हम आपस मे आदर भाव सम्मान के साथ रहे मेरी सबसे बड़ी पूंजी यही है।पुन: कवि कुम्भ 2019 की गगन चुंबी सफलता के लिये बहुत बहुत बधाई व हार्दिक शुभकामनायें।”
अंजली सिसोदिया को सम्मानित होना ग्रेनो वासियों के लिए भी गर्व की बात है| ग्रेनो की बेटी की आवाज आज एक वर्तमान व्यवस्था में नई दिशा दिखाने का कार्य कर रही है|