यमुना में रोपे गए 59 हज़ार पौधे

ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आज शासन के निर्देश के क्रम में बृहत वृक्षारोपण 2019 कार्यक्रम के अंतगर्त पौधों का रोपण किया गया। मुख्य कार्यक्रम यमुना सिटी के सेक्टर 18 के पॉकेट आई और जे में आयोजित किया गया। प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास श्री आर के सिंह, विशेष सचिवऔद्योगिक बिकास श्री प्रभांशु श्रीवास्तव , मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने सेक्टर18 पहुंच कर पौध रोपण किया।प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र भाटिया ने बताया कि आज यमुना सिटी में कुल 59 हज़ार पौधों का रोपण कराया गया। सेक्टर 18 के 2ए, 2सी, 1ए, 1बी, के अतिरिक्त, सेक्टर 20 के ग्रीन बेल्ट और इसके बिभिन्न पॉकेट में, सेक्टर 24 के 120 मीटर सेंट्रल वर्ज पर,तालाबों पर, जे पी इंफ़्रा के अंतर्गत स्थलों पर वृक्षारोपण किया गया। ग्रामीणों को भी पौध का वितरण किया गया। स्थल पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एस के दूबे, विशेष कार्यधिकारी शैलेन्द्र भाटिया, नवनीत गोयल, महाप्रबंधक के के सिंह, मीना भार्गव, शुभा सिंह,उप महाप्रबंधक ए के अरोरा , आनंद मोहन , स्टाफ अफसर नंद किशोर आदि प्राधिकरण के अधिकारियों , कर्मचारियों और ग्रामीणों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

यह भी देखे:-

चाकू से गोदकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी कमल गिरफ्तार
दर्दनाक : ग्रेटर नोएडा में खुले नाले तेज रफ्तार कार गिरी, छात्र व छात्रा की मौत, एक की हालत गंभीर
ग्रेटर नोएडा में होगा राष्ट्रीय संगीत सम्मलेन , देश भर के 300 संगीतकार व कलाकार होंगे शामिल
गौतमबुद्ध नगर : आज की कोरोना पर अपडेट जानिए, 24 घंटे में एक और कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ा  
पुलिस थानों में मानवाधिकारों को सबसे ज्यादा खतरा, विशेषाधिकार प्राप्त लोगों को भी "थर्ड-डिग्री ट्रीट...
संपूर्ण समाधान दिवस : मौके पर कराया गया समस्या का निस्तारण
विश्व पुलिस गेम्स कुश्ती में परचम लहराने वाली भारत  की बेटी बबीता नगर का हुआ शानदार स्वागत 
ग्रेनो के 14 गांव बनेंगे स्मार्ट, मायचा से हुई शुरुआत
जी0एस0टी0 में पंजीयन बढोत्‍तरी, रिटर्न दाखिला प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं टी0डी0एस0 कटौती के प्राविधानों...
कार्यस्थलों पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण पर कार्यशाला का आयोजन
गौ माता और उनके नवजात बच्चे को समय से चिकित्सा और उपचार प्रदान किया गया।
ग्रेनो के सेक्टर पाई – 4 में ग्रैंड माँ , स्कूल व डे केयर सेंटर का उदघाटन I
रमजान पर्व को लेकर दनकौर कोतवाली में हुई शांति बैठक
पानी के बिल से जुड़े विवादों को शीघ्र हल करें : सीईओ
7 शराब माफियाओं पर लगाया गया गैंगस्टर
गामा-2 रजिस्ट्रार ऑफिस में धरतीपुत्र नेताजी स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव को दी गई श्रद्धांजलि