प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर नौ अगस्त को प्रदर्शन करेगी सपा

ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर इकाई की मासिक बैठक आज को सूरजपुर स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बीरसिंह यादव ने एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष सुधीर तोमर ने किया। बैठक में आगामी नौ अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिला कलेक्ट्रट पर दिए जाने वाले एकदिवसीय धरने को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बीरसिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों से देश प्रदेश के हालात गम्भीर होते जा रहे है। प्रदेश में जंगलराज है, चौतरफा कानून व्यवस्था ध्वस्त है।

महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कर, लूट, हत्याओं की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। बढ़ती महँगाई और बेरोजगारी ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है और कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के नशे में चूर है और आम आदमी की बुनियादी समस्याओं को निस्तारण करने के बजाय अपने राजनैतिक हित साधने के लिए जोड़ तोड़ कर रही है और जनता को संप्रदाय और जाति में बांटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के इशारे पर पूरे प्रदेश भर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर हमले किये जा रहे और शासन प्रशासन का दुरुपयोग करते हुए उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनविरोधी और अत्याचारी सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी मोर्चा खोलेगी और आगामी नौ अगस्त को क्रांति दिवस के अवसर पर जिला कलेक्ट्रट पर धरना देगी। जिसमे जिले के कोने कोने से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप फकीर चंद नागर, राजकुमार भाटी, नरेंद्र नागर, बिजेंदर नागर, डॉ इंद्रपाल छौंकर, श्याम सिंह भाटी, रविंद्र प्रधान, कृशान्त भाटी, जगबीर नंबरदार, सुनीता यादव, फिरदौस शहनाज, देवेंद्र अवाना, विनोद लोहिया, कपिल सैफी, सीपी सोलंकी, महेश भाटी, सुभाष भाटी, अकबर खान, दीनदयाल शर्मा, देव नागर, हैप्पी पंडित, सत्य प्रकाश नागर, सतीश यादव, शौकत अली चेची, भूपेंद्र भाटी, सतेंद्र नागर, रोहित बैसोया, मुकेश त्यागी, वकील सिद्धकी, नरेंद्र शर्मा, इमरान खान, हीरालाल यादव, सलमू सैफी, विकास यादव, मितिन भाटी, राजेन्द्र अधाना, शाकिर खान, शादाब हुसैन, रघुराज सिंह, बालेन्द्र कौशिक, लखन जाटव, उदयवीर यादव, तेजपाल तोमर, संजय धीरान, दलमीर खान, कर्मवीर भाटी, उमेश विकल आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

पार्टी नेताओं पर हमले के विरोध सपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
विधायक बना तो युवा अधिवक्ताओं को सरकार से चैंबर दिलाने में करूंगा सहयोग- राजकुमार भाटी
कृषि कानून के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने किया 5 सितंबर को महापंचायत का ऐलान
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर चलाया स्वच्छता अभियान
गांवों की समस्या का जल्द निस्तारण करे ग्रेनो प्राधिकरण, नहीं तो होगा आंदोलन : मनोज चौधरी 
ग्रेनो पहुंचने पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं को क्या कहा पढ़िए
बसपा शासनकाल हुए विकास कार्यों की हो उच्च स्तरीय जांच: श्याम सिंह भाटी
नए साल में जिला पंचायत करायेगी दादरी व जेवर विधानसभा में विकास कार्य- धीरेन्द्र सिंह विधायक जेवर
बिना वार्ता करें अधिकारियों को किसानों ने लौटाया किसान बोले जब तक नहीं होंगी मांग पूरी जारी रहेगा ध...
शोक सभा का आयोजन नेताजी को दी श्रद्धांजलि
एडवोकेट रविंद्र भाटी  को आज़ाद समाज पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेवारी, आगरा संभाग व बनारस जोन के बने प्र...
बजट देश की प्रगति को और अधिक गति देने वाला : धीरेन्द्र सिंह
राजपुर कला गांव पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा, सांसद डॉ. महेश शर्मा ने दिलाई शपथ
नोएडा : लाठी चार्ज में किसान की हुई मृत्यु के विरोध में कैंडल मार्च निकालकर उन्हे श्रद्धांजलि दी, प...
दूसरे दिन गंगाजल संकल्प यात्रा बदौली गाँव में की गई 
भाजपा युवा मोर्चा ने दिखाया दम, दादरी विधानसभा में निकाली अटल युवा संकल्प रैली