बुजुर्ग को काटकर बंदरों ने किया घायल, जनता ने नगरपालिका के प्रति जताया रोष
दादरी कसबे में बंदरों के हमले बढ़ते जा रहे हैं। आज कसबे के गुर्जर कॉलोनी में एक बुजुर्ग पर बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक गुर्जर कॉलोनी के निवासी ज्ञानी अपने घर के अंदर सो रहे थे। दोपहर 12 बजे बंदरों ने अचानक उनपर हमला कर दिया। बंदर ने उनकी बाजू पर काट दिया। ज्ञानी के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे हो आगये और बंदरों को खदेड़ा। बुजुर्ग को घायल हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है है जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है क्षेत्र में बंदरों की संख्या इतनी अधिक बढ़ गई है कि लोगों का घरों से बाहर निकलना व चलना भी दूभर हो गया है। कॉलोनीवासियों ने नगरपालिका के प्रति रोष जताते हुए कहा नगर पालिका दादरी से कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। — रिपोर्ट -वक़ार अहमद