शारदा अस्पताल के नए 1200 बिस्तर वाले कैंसर इंस्टिट्यूट भवन का शिल्यान्यास

ग्रेटर नोएडा : आज शारदा अस्पताल में कैंसर संस्थान और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की नींव शांति दूत , कल्याणक तीर्थोद्धारक,पूज्य गच्छाधिपति आचार्य देव श्रीमद विजय नित्यानंद सुरीजी महाराजा जी द्वारा रखी गयी| इस अस्पताल में 1200 बेड होंगे जिसमे कैंसर इत्यादि जटिल रोगों का अत्यंत ही रियायती दरों पर इलाज होगा | अपने तरह का यह राज्य का सबसे बड़ा कैंसर अस्पताल होगा जो पुरे भारत में गौतम बुद्धा नगर जिले का नाम रोशन करेगा| सभी कार्यक्रम जैन धर्म के रीती रिवाजों से संपन्न हुआ |
SHARDA HOSPITAL
सभी कार्यक्रम जैन धर्म के रीती रिवाजों से संपन्न हुआ | ज्ञाप्त है की शारदा समूह एक अल्पसंख्यक संस्थान है जो जैन धर्म को मानता है |

अपने स्वागत भाषण में प्रो चांसलर वाई के गुप्ता ने कहा की भारतीय संस्कृति में गुरू विजय नित्यानंद का विशिष्ट स्थान है। अनुकरणीय गुणों से समलंकृत होने से वह लोक वंदनीय और पूज्य बने हैं। उनकी प्रेरणा के कारण, देश के विभिन्न हिस्सों में कई स्कूल, कॉलेज, चिकित्सा केंद्र और अस्पताल स्थापित किए गए हैं| उन्होंने आचार्य विजय वल्लभसूरिजी को अपनी लाइफ पूरी तरह समर्पित कर दी है| संतों का जीवन परमार्थ के लिए होता है। संतों को धर्म जाति या सम्प्रदाय की संकीर्ण दीवारों में नहीं बाधा जा सकता| आपने संपूर्ण देश में स्नेह, समन्वय और सदाचार मिशन के अंतर्गत विश्व बंधुत्व की भावना को विकसित करते हुए करीब 1.5 लाख किमी की पैदल यात्रा की।

शारदा विश्वविधालय के चांसलर पी के गुप्ता ने कहा आज शारदा को गुरू विजय नित्यानंद के तप का फल मिला है जो समग्र रूप से मानवता को उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर रहे हैं| वह सभी को धर्म तथा संस्कृति से जोड़ने का काम कर रहे है | हमारा सारा शारदा परिवार जैन धर्म के प्रति समर्पित है तथा उनका सम्मान और अभिनंदन करते है|

गुरू विजय नित्यानंद ने कहा की आदमी अपने धर्म से नहीं अपने कर्म से याद किया जाता है| अपने लिए तो हम सब कुछ करते है पर समाज के लिए कुछ नहीं| जब हम अपने लाभ से ज्यादा किसी का भला करगे वह ही सच्ची मानव सेवा होगी |

यह भी देखे:-

जानिए, गौतमबुद्ध नगर का कोरोना अपडेट, 24  घंटे में  एक और  मौत
न हो ऑक्सीजन की कमी, शुरू हुआ ऑक्सीजन बैंक, पढें पूरी ख़बर
Corona Update : गौमबुद्ध नगर में कोरोना के मरीजों में जबरदस्त उछाल, जानिए क्या है हाल
आईटीएस डेंटल काॅलेज में विशाल तम्बाकू निषेध रैली का आयोजन
कोरोना काल में प्राधिकरण नए अस्पताल व ऑक्सीजन प्लांट की करे स्थापना: एडवोकेट रविंद्र भाटी 
CORONA UPDATE : जानिए क्या है गौतमबुद्ध नगर का हाल 
हवा में प्रदूषण और फेफड़ों में जहर भरता है पटाखे का धुआं  : डॉ. अजय
डीएम बी.एन सिंह के निर्देश पर मलिन बस्ती में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन
ग्रेटर नोएडा में आक्सीस्लीप मैक्सकेयर का शुभारंभ, अत्याधुनिक पद्धति से किया जाएगा स्लीप डिसआर्डर का ...
डायबिटीज और मोटापा संबंधी मल्टी स्पेशलिटी क्लिनिक का उद्घाटन किया गया
देखें आज का कोरोना अपडेट गौतमबुद्धनगर
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का क्या है हाल, जानिए 
Corona Update : जानिए आज क्या है गौतमबुद्ध नगर का हाल
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
शारदा अस्पताल के द्वारा स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता फ़ैलाने के लिए प्रोजेक्ट आरोग्य का शुभारम्भ
The Bliss IVF & Gynae Care  ने मदर्स डे पर खास कार्यक्रम किया आयोजित , गर्भवती महिलाओं को किया प्रेर...