शारदा विश्वविधालय के चांसलर पी. के. गुप्ता को चिकित्सा तथा शिक्षा में विशेष योगदान के लिए विशिष्ट सम्मान
ग्रेटर नोएडा : शारदा विश्वविधालय के चांसलर पी के गुप्ता को चिकित्सा तथा शिक्षा में विशेष योगदान के लिए विशिष्ठ सम्मान से नवाजा गया है | ईशान कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने पी के गुप्ता को चरक सम्मान से सम्मानित किया| चरक को आयुर्वेद के जनक के रूप में जाना जाता है | इस अवसर पर उन्होंने कहा की श्री गुप्ता ने गौतम बुध जिले में सभी चिकित्सीय सुविधाएँ मुफ्त एवं अन्य काफी कीमत पर उपलब्ध कराकर सराहनीये कार्य किया है|
इस मौके पर शारदा विश्वविद्यालय के जॉइंट रजिस्टार अजीत कुमार ने कहा यह हमारे लिए गर्व का बात है की हमारे चांसलर को इस सम्मान के लिए चुना गया | शारदा हॉस्पिटल क्षेत्र के आम लोगों के चिकित्सीय जरूरतों को हमेशा से किफायती तरीकों से उपलब्ध करने के लिए वचनबद्ध है|